
- देवर संग बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, दोनों को साथ देखकर बोला पति-जी लो अपनी जिंदगी - December 11, 2023
- यूपी में जाडे का कहरः अगले 48 घंटे में 4 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी - December 11, 2023
- ट्रेन में बाथरूम गई थी लड़की, शख्स ने दरवाजा लॉक कर किया रेप, चीख-चीखकर बताई आपबीती - December 11, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सितंबर 2023 में शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही परिणीति और राघव आशीर्वाद लेने उज्जैन के महाकाल मंदिर भी गए थे। परिणीति और राघव की शादी की रस्में 17 से 24 सितंबर तक होंगी। इसी बीच उनके वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें रिसेप्शन लंच की भी जानकारी दी गई है।
Parineeti Chopra और Raghav Chadha के परिवार की तरफ से शादी की डेट को लेकर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन सोर्सेस के हवाले से बताया जा रहा है कि कपल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेगा। शादी की रस्में 17-24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस और उदय विलास में होंगी। इनमें मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्रोग्राम भी शामिल हैं।
परिणीति और राघव के वेडिंग रिस्पेशन कार्ड में क्या?
इसी बीच जो वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड वायरल हो रहा है, उसके मुताबिक, 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन रखा जाएगा। यह वेडिंग रिस्पेशन होने वाले दूल्हे राजा राघव चडड्ढा की तरफ से है। इसमें लिखा है, ‘राघव चड्ढा के माता-पिता अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को ताज चंडीगढ़ में अपने बेटे राघव और रीना और पवन चोपड़ा की बेटी परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं।’
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी होंगे शामिल
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की डेट फिक्स होने के बाद से होटल लीला पैलेस और उदय विलास में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव चड्ढा की इस शाही शादी में बॉलीवुड के अलावा कई राजीनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।
शादी और रिसेप्शन में शामिल होंगी ये हस्तियां
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री व आप नेता भगवंत मान के भी शामिल होने की चर्चा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 14 मई 2023 में हुई थी। उनकी रोका सेरिमनी दिल्ली में हुई थी। शादी और रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल होंगे।