- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
मुंबई: आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपने नाम के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाई है। चार बार की चैंपियन चेन्नई को अभी तक सिर्फ दो जीत मिली है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम विजेता बनी थी, लेकिन इस साल रविंद्र जडेजा की कप्तानी में टीम जूझ रही है। इन सब के बीच टीम के खिलाड़ी साउथ इंडियन ड्रेस में डांस करते हुए दिखे। मौका था टीम के सदस्य डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) की शादी की पार्टी का।
न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (Devon Conway Wedding) इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। टीम के खिलाड़ियों ने उनकी शादी का जश्न मनाया। चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में डांस का वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी थिरक रहे हैं। यह वीडियो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले से पहले का ही है।
धोनी के अलावा वीडियो में डेवोन कॉन्वे, ड्वेन ब्रावो, शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ डांस कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कॉन्वे ने शादी के लिए टीम का बायो-बबल छोड़ दिया था। कॉन्वे का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी वहीं की थी, लेकिन बेहतर मौके के लिए वे 2017 में न्यूजीलैंड चले गए।
रविवार को दक्षिण अफ्रीका में कॉन्वे ने अपनी गर्लफ्रेंड किम वॉटसन से शादी की। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उन्हें शादी पर भी बधाई दी गई। रिपोर्ट्स की माने तो डेवोन कॉन्वे जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़ जाएंगे। उन्हें इस सीजन में अभी तक ही मैच खेलने का मौका मिला था। वे पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उस मैच में तीन रन बनाने के बाद उन्हें फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।
30 साल के कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 50 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। 7 टेस्ट के बाद उनका औसत 63 का है। तीन वनेड में वे एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं।
Saturday Night Party Mood: Kaathuvaakula Konjam 💛 to the Superfans!🕺 We Yellove you two! 😍#WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/1Wc5PyD2h7
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2022