बिहार के कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें आज के दाम

Petrol-diesel became expensive in many cities of Bihar, see today's price
Petrol-diesel became expensive in many cities of Bihar, see today's price
इस खबर को शेयर करें

पटना: Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार के कई जिलों में तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पटना, मुजप्फरपुर, पूर्णिया, आरा, मोतिहारी, बेतिया, कटिहार, सासाराम और सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। हालांकि, भागलपुर और गया समेत कुछ शहरों में तेल के दाम में हल्की गिरावट आई है। पटना में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। पूर्णिया में पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल के भाव में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, आरा, दरभंगा, मोतिहारी, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, नवादा, सासाराम, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी, बेतिया और हाजीपुर में भी तेल के दाम बढ़ गए।

वहीं, भागलपुर में पेट्रोल के रेट में 29 पैसे और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। गया में भी पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। इसके अलावा अररिया, बांका, गोपालगंज, मधुबनी, मुंगेर, समस्तीपुर और सुपौल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। अरवल, बेगूसराय और शेखपुरा में तेल के दाम स्थिर हैं।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 28 सितंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 108.99 95.65
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.80 95.50
बांका 108.43 95.13
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.02 94.75
भोजपुर 108.00 94.75
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.97 94.70
पू. चंपारण 109.13 95.81
गया 108.19 95.92
गोपालगंज 108.29 95.01
जहानाबाद 107.95 94.70
जमुई 108.88 95.57
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.83 95.50
खगड़िया 107.36 94.13
किशनगंज 109.62 96.24
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 107.92 94.65
मधुबनी 108.34 95.04
मुंगेर 109.57 95.26
मुजफ्फरपुर 108.19 94.91
नालंदा 107.63 94.40
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.38 94.16
पूर्णिया 109.31 95.95
रोहतास 108.52 95.23
सहरसा 107.93 94.66
समस्तीपुर 107.21 93.99
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.68 95.38
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.24 94.95
सीतामढ़ी 108.70 95.38
सुपौल 108.32 95.02
वैशाली 107.56 94.33
प. चंपारण 109.52 96.17