
- अभी अभी : त्योहारो से पहले PM मोदी का महिलाओं को तोहफा, अब 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर - October 4, 2023
- कंबल-रजाई कर लीजिए तैयार, कभी भी बढ़ सकती है ठिठुरन, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज - October 4, 2023
- बिजनेसमैन ने बच्चों के लिए नैनी की वैकेंसी निकाली, सैलरी 80 लाख से भी ज्यादा… - October 4, 2023
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अपनी पहचान बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। हालांकि इनमें से कुछ को ही इसका फायदा हुआ है और बाकियों के चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी ने नेगेटिव रिजल्ट्स आए। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
प्रियंका चोपड़ा
‘देसी गर्ल’ कहलाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका ने भी अपने चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। हालांकि उनके चेहरे पर इसका विपरीत प्रभाव हुआ। लोगों ने तो उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा का टैग तक दे डाला था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिर से सर्जरी करवाकर कमियों को दूर करवाया।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनुष्का ने होठों को अच्छा आकार देने के लिए लिप सर्जरी करवाई थी, लेकिन उनका ये फैसला फैंस को पसंद नहीं आया और इसके बाद फैंस ने अनुष्का को जमकर ट्रोल किया।
कोएना मित्रा
‘अपना सपना मनी मनी’ की अभिनेत्री कोएना मित्रा ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी। साथ ही इस बारे में कोएना ने कई बार कहा कि इस सर्जरी ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलकर रख दी है। सर्जरी थोड़ी गलत हो गई थी और इस वजह से वे हंस भी नहीं पाती थीं। हालांकि बाद में लगातार इलाज के कारण कोएना ने इससे पार पाई।
श्रीदेवी
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी होठों को मनचाहा आकार देने के लिए लिप्स सर्जरी का सहारा लिया था। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और उनका चेहरा पहले से भी अजीब लगने लगा। इसके बाद तो फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
आयशा टाकिया
आयशा ‘वॉन्टेड’ एक्ट्रेस ने भी चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। हालांकि आयशा पर इसका प्रभाव नेगेटिव पड़ा और उनका चेहरा पहले की तुलना में बिगड़ गया। लोगों ने कहा कि आयशा पहले ही ठीक लगती थीं।
जाह्नवी कपूर
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपने होठों के लिए लिप फिलर्स का सहारा लिया था। ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू करने वालीं जाह्नवी को भी लोगों से नेगेटिव रिस्पॉन्स ही मिला।
ईशा गुप्ता
बता दें कि इस लिस्ट में सबसे नया नाम ईशा गुप्ता का है। हाल ही में ईशा की एक तस्वीर खासी वायरल हो रही है जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में तो ईशा को पहचाना ही नहीं जा सकता है। उन्हें भी लोग ट्रोल कर रहे हैं।
राखी सावंत
जानी मनी बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और रिएलिटी शो फेम राखी सावंत ने एक नहीं बल्कि कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। बिग बॉस 14 में आने से पहले राखी ने सबके सामने इस बात का खुलासा किया था। उन्हें भी लोगों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
श्रुति हासन
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी पिछले साल अपने होठों और नाक पर सर्जरी करवाई थी। हालांकि दर्शकों को उनका नया अंदाज पसंद नहीं आया और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें रोस्ट करना शुरू कर दिया।