- विदेश में भारत से जुड़ी 527 चीजों में मिला कैंसर वाला केमिकल, ड्राई फ्रूट्स भी नहीं सेफ; रिपोर्ट में खुलासा - April 25, 2024
- PUBG खेलते-खेलते फेजुल से हुआ प्यार, हर्षदा से बनी जीनत फातिमा, अब वेंटीलेटर पर! - April 25, 2024
- भांजे की शादी में नाच रहा था मामा, जमकर लगा रहा था ठुमके,अचानक दहाड़ मार रो पड़ी मामी - April 25, 2024
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छह दिन पूर्व सडक हादसे में घायल हुई गर्भवती महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डग्गामार वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी सुभाष, उसकी मां सरोज, बहन पारुल, पत्नी नीटू, भांजी रिया पुत्री नीटू निवासी हिंड थानाथवन, गर्भवती प्रियांशी पत्नी सुभाष ई-रक्शिा में जिला अस्पताल जा रहे थे। रुडकी रोड पर डग्गामार वाहन ने उनकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में आगे चल रहे साइकिल सवार प्रमोद निवासी बुढाना मोड व ई रिक्शा चालक न्याजूपुरा निवासी प्रवेज घायल हो गया। महिला सरोज व प्रमोद की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि प्रियांशी को उपचार के लिए मेरठ रैफर किया गया था। गर्भवती प्रियांशी की उपचार के दौरान मौत हो गयी है।