Priyanka Chopra और Nick Jonas के लिपलॉक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

image
इस खबर को शेयर करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेश में भी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और इनकी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थीं और अब प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर दोनों का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो अभिनेत्री के बर्थडे के दिन का है। इस वीडियो में पूरे दिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई गई है, लेकिन इसकी शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक जोनस लिपलॉक कर रहे हैं। इसके बाद समंदर किनारे के शानदार जश्न की झलक दिखाई गई है, जो काफी धमाकेदार है।

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा डांस करते दिख रहे हैं और फिर अभिनेत्री अपने पति निक के साथ सनसेट का आनंद लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो पर फैंस प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने प्रियंका और निक को बेस्ट कपल बताया है तो कुछ फैंस इस वीडियो पर खूब सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने सभी करीबी लोगों के साथ मस्ती करती दिखीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनकी लाडली बेटी मालती, पति निक जोनस, मां मधु, बहन परिणीति चोपड़ा समेत कुछ और लोग दिखे थे। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी।’