
- हरियाणाकी 29 वर्षीय बेटी कैप्टन पूनम ने ड्यूटी के दौरान गंवाई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई - December 11, 2023
- हरियाणा में बुजुर्ग दंपती का अनोखा प्यार, दोनों ने एक साथ छोड़ा संसार…एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार - December 11, 2023
- UPSC टॉपर शुभम को बड़ी जिम्मेदारी, CM नीतीश ने अपने क्षेत्र में ही दी ड्यूटी - December 11, 2023
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां व पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ शिमला में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची है। गुरुवार को दोनों ने दिनभर छराबड़ा में अपने घर पर ही आराम किया। सुबह के समय दोनों घर के आसपास घूमने के लिए निकली। प्रियंका वाड्रा देश की राजनीति पर शिमला से नजर बनाए हुए हैं।
प्रियंका गांधी ने सिद्धू से की मुलाकात
बीते रोज उन्होंने पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ छराबड़ा के वाइल्ड फ्लावर हॉल में मुलाकात की थी। करीब डेढ घंटे तक दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई थी। जिसके बाद सिद्धू वापिस पंजाब लौट गए थे। संगठन सूत्रों की माने तो हिमाचल सरकार व प्रदेश संगठन के कामकाज का भी उन्होंने पूरा फीडबैक लिया है। मध्यप्रदेश की घटना पर की टिप्पणी मध्यप्रदेश में हुई घटना पर प्रियंका वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका वाड्रा ने सुबह एक्स पर लिखा। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैल में एक छोटी बच्चे के साथ बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर दर मदद के लिए भटकती रही। फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा?
भाजपा शासन में महिलाएं असुरक्षित
आगे बोली कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?