
- राजस्थान में धूल भरा तूफान, जयपुर से लेकर चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़-बाड़मेर तक आफत, मौसम विभाग ने… - June 6, 2023
- सुलह का रास्ता बंद, सचिन पायलट करेंगे नई पार्टी का ऐलान, ये होगा नाम! - June 6, 2023
- REET पेपर लीक मामले में कांग्रेस के बड़े नेता से होगी पूछताछ!: ED को राजस्थान में 28 जगहों पर छापेमारी में कई लिंक मिले - June 6, 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो कल रात ‘आम आदमी पार्टी’ नेता राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर गई थीं। आज उन्हें लंच पर फिर साथ देखा गया। इन दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। कई लोग तो इनके रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगाने लगे हैं। ट्विटर पर इनके वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक साथ किया लंच
Parineeti Chopra को ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ राघव चड्ढा भी थे। जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए, तब पपाराजी ने फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए।
Parineeti Chopra & Raghav Chadha stepped out for lunch in style! #zoomtv #parineetichopra #raghavchadha #entertainment #zoompapz #bollywood pic.twitter.com/YAP0cIuJMr
— @zoomtv (@ZoomTV) March 23, 2023
मैचिंग कपड़े पहनकर डिनर डेट पर पहुंचे थे दोनों
परिणीति को कल रात मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि दोनों को इस साल जनवरी महीने में लंदन में इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स का सम्मान मिला था। इससे पहले इंटरव्यू में परिणीति ने जल्द शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन सही व्यक्ति से।
इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की मूवी ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। अब वो इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ में दिखाई देंगी। उन्होंने हाल ही में म्यूजिशियन और कंपोजर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसमें पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा उनके पास अक्षय कुमार संग ‘कैप्सूल गिल’ भी है।