मुजफ्फरनगर में बारिश ने रोकी अग्‍निवीरों की राह, शनिवार की भी भर्ती टली

Rain stopped the path of firefighters in Muzaffarnagar, Saturday's recruitment also postponed
Rain stopped the path of firefighters in Muzaffarnagar, Saturday's recruitment also postponed
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। Agniveer Recruitment 2022 मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नुमाइश मैदान में पानी भर जाने के कारण लगातार दूसरे दिन सेना की भर्ती निरस्त हुई है। 24 सितंबर की भर्ती अब 12 अक्टूबर को होगी। वहीं 23 सितंबर की भर्ती 11 अक्टूबर को होगी। बरसात के चलते भर्ती प्रक्रिया निरस्‍त होने से युवाओं में भी निराशा है।

अब 11 और 12 अक्‍टूबर को होगी भर्ती प्रक्रिया

मुजफ्फरनगर में चल रही सेना की भर्ती में शनिवार को गाजियाबाद जिले अभ्यर्थियों को भाग लेना था जो स्थगित कर दी गई है अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को होगी। शुक्रवार की रात दो बजे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर मोहर लगाकर उन्हें लौटाना शुरू कर दिया था। वेस्‍ट यूपी में बीते छह सात दिनों से हो रही बरसात के चलते यहां सेना भर्ती पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। वर्षा के कारण मैदान में पानी भर गया। पानी भरने के कारण भर्ती प्रकिया को रोकना पड़ा। शुक्रवार को होने वाली शामली के युवाओं की भर्ती को स्थगित करना पड़ा था।

पानी निकालने का प्रयास

बुधवार रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में पानी भर गया है। ट्रैक पर पानी भरने के कारण अभ्यर्थियों की दौड़ कराना मुश्किल हो रहा है। सेना के जवानों ने ट्रैक से पानी निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण ट्रैक पर लबालब पानी भरा हुआ है।

युवाओं में निराशा

आज शामली जनपद के युवाओं की भर्ती होनी थी। वर्षा के बावजूद भी शामली के युवा गुरुवार रात को ही भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन भारी वर्षा के कारण आज होने वाली शामली के युवाओं की भर्ती को स्थगित कर दिया गया। भर्ती न होने पर निराश होकर लौटे युवाओं ने बताया कि अब शामली जनपद की भर्ती 11 अक्टूबर को होगी।