राजामौली ने 22 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप, स्टूडेंट नंबर वन से लेकर RRR तक बनाई ये 12 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Rajamouli did not give a single flop in 22 years, made these 12 blockbuster films from Student Number One to RRR
Rajamouli did not give a single flop in 22 years, made these 12 blockbuster films from Student Number One to RRR
इस खबर को शेयर करें

राजामौली की 12वीं फिल्म RRR है, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह मूवी 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई। इसमें जूनियर NTR के अलावा रामचरण तेजा, अजय देवगन, आलिया भट्ट ने काम किया है।

राजामौली की 11वीं फिल्म बाहुबली का सेकेंड पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन है। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना जैसे कलाकार थे।

राजामौली की दसवीं फिल्म बाहुबली द बिगनिंग है। यह मूवी 10 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राणा दग्गुबती, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासेर नजर आए थे।

राजामौली की नौवीं मूवी ईगा है। यह फिल्म 6 जुलाई, 2012 को रिलीज हुई थी। इसमें सुदीप के अलावा नानी और समांथा रूथ प्रभु ने काम किया है।

राजामौली की आठवीं फिल्म मर्यादा रमन्ना है। यह मूवी 23 जुलाई, 2010 को रिलीज हुई थी। इसमें सुनील, सलोनी और नागिनीडू नजर आए थे।

राजामौली की सातवीं फिल्म मगधीरा है, जो कि 31 जुलाई, 2009 को रिलीज हुई थी। इसमें राम चरण तेजा के अलावा काजल अग्रवाल, देव गिल और श्रीहरि नजर आए थे।

राजामौली की छठी फिल्म यमदोंगा है। यह मूवी 15 अगस्त, 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जूनियर NTR के अलावा मोहन बाबू, प्रियामणि, ममता मोहनदास और ब्रह्मानंदम नजर आए थे।

उनकी पांचवी फिल्म विक्रमरकुडु है। यह फिल्म 23 जून, 2006 को रिलीज हुई थी। इसमें रवि तेजा के अलावा अनुष्का शेट्टी ने काम किया है।

राजामौली की चौथी फिल्म छत्रपति है। यह फिल्म 30 सितंबर, 2005 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा श्रिया सरन, शफी, भानुप्रिया और प्रदीप रावत नजर आए थे।

राजामौली की तीसरी फिल्म साई है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2004 को रिलीज हुई थी। इसमें रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा के अलावा नितिन, शशांक और प्रदीप रावत ने काम किया है।

राजामौली की दूसरी फिल्म सिमहाद्रि है। यह फिल्म 9 जुलाई, 2003 को रिलीज हुई थी। इसमें जूनियर NTR के अलावा भूमिका चावला, अंकिता और मुकेश ऋषि ने काम किया है।

राजामौली ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर वन’ से की थी। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के अलावा गजाला और राजीव कनकला ने काम किया है।