अभी अभी: राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, लेकिन पायलट को…

Now now Cabinet expansion will happen soon in Rajasthan, but Pilot will be...

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में विवाद को सुलझाने और नेताओं के बीच संतुलन बैठाने को लेकर पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने की अटकलों पर राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने साफ किया कि सचिन का राष्ट्रीय स्तर पर क्या करना है, यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है, मेरे लेवल की बात नहीं है। प्रदेश स्तर पर जो बदलाव किए जाने हैं, इसका रोड मैप तैयार है, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के चलते रुका है।

उन्होंने कहा कि छोटी प्रदेश कार्यकारिणी बन चुकी है और संगठन का काम जारी है। जिला अध्यक्ष, निगमों के अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार जल्द होना है।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई और वे अभी भी घर से ही काम कर रहे हैं ऐसे में कुछ समय के लिए रुका हुआ है। राजस्थान में किसको क्या करना है, क्या पहले करना है, क्या बाद में करना है सब चीजें लाइन से हैं।
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में विवाद को सुलझाने और नेताओं के बीच संतुलन बैठाने को लेकर पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन