यूपी में होमगार्ड के 32 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती, 20 फीसदी महिलाओं को मौका

Recruitment will be done on 32 thousand vacant posts of Home Guard in UP, 20% chance for women
Recruitment will be done on 32 thousand vacant posts of Home Guard in UP, 20% chance for women
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। होमगार्ड विभाग सशक्त महिला एवं सक्षम युवाओं की भर्ती करेगा। विभाग ने होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 32 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिला जवान के पद भरे जाएंगे। इसमें 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। सरकार के 100 दिन के कल्याण संकल्प पत्र में विभाग ने पहली प्राथमिकता में भर्ती को रखा है।

होमगार्ड मुख्यालय में 31 मार्च को होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अगुवाई में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार खाली पदों पर भर्ती और उपलब्धियों के सम्बंध में प्रस्तुतिकण दे चुके हैं। होमगार्ड डीआईजी रणजीत सिंह बताते हैं कि विभाग में 118348 पदों के सापेक्ष 85 हजार होमगार्ड हैं। करीब 32 हजार पद खाली हैं। हर साल चार हजार जवान रिटायर हो रहे हैं। महिलाओं के चार हजार पद में से 1500 पद खाली हैं।

चार हजार सेवानिवृत्त हो रहे
डीआईजी रणजीत सिंह के मुताबिक हर साल चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पांच साल में 20 हजार पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में हर साल पद भरने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर यह प्रस्ताव बनाया गया है। ताकि जवानों की कमी न होने पाए। शासन से हरी झण्डी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

डीआईजी बताते हैं सरकार की प्राथमिकता हर जवान को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। इसी क्रम में प्रदेश के 85 हजार सभी जवान ड्यूटी कर करे हैं। कोई भी घर नहीं बैठा है। साल के 12 माह ड्यूटी मुहैया कराई जा रही है।