अगले 72 घंटे तक 10 राज्यों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, शीतलहर की चेतावनी

Red-orange alert for heavy rain in 10 states for next 72 hours, warning of cold wave
Red-orange alert for heavy rain in 10 states for next 72 hours, warning of cold wave
इस खबर को शेयर करें

मौसम विभाग ने 10 राज्य में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 राज्य में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली एनसीआर में लगातार ठंडी हवा से ठंड बढ़ी रही है। हालांकि यहां की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी गहरा है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्य में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन के तापमान में लगातार तीन से चार फीसद की गिरावट देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड सहित बंगाल में सूर्य की रोशनी के बीच कोहरे के दशक के कारण दिन में शाम सा अनुभव हो रहा है।

तमिलनाडु में रेड अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र के डिप्रेशन मैं बदलने की संभावना तेज हो गई है। चक्रवत के असर से तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 9 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। वहीं राज्य शासन द्वारा लगातार पल-पल की अपडेट ली जा रही है।

जिन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। उसमें 8 दिसंबर को तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, अरियालुर, पेरम्बलुर, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। इसके अलावा तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी और सलेम को 9 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर सहित कई जगह पर दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पर्वतों पर बर्फ़बारी और बारिश तेज हो गई है । हिमाचल उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर की पर्वत चोटियों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा तापमान के घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है।

चक्रवाती तूफान मेंडुस का खतरा
वही बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के कारण चक्रवाती तूफान और बारिश के खसरे का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान मेंडुस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण तमिलनाडु के 13 जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र टल से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में भी बारिश की गतिविधि में वृद्धि देखी जाएगी। 12 दिसंबर तक क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक अंडमान निकोबार दीप समूह सहित आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र श्रीलंका तमिलनाडु के समुद्र तट पर स्थिति काफी खराब होने की संभावना बन रही है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट
देश की राजधानी में बीते 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है न्यूनतम तापमान घटकर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है दिन में आसमान साफ है वहीं शाम के समय कोहरे और धुंध की छटा छा रही है।

लखनऊ में हल्का कोहरा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। लखनऊ में हल्का कोहरा छाया रहा है। इसके साथ ही गाजियाबाद में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

इन क्षेत्रों में बारिश
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है।
मौसम प्रणाली
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक गहरे दबाव में बदल गया है।
दक्षिण-पूर्व और बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से सटे, कराईकल से लगभग 770 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से लगभग 830 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 7 दिसंबर की शाम के आसपास एक चक्रवाती तूफान (CS) में धीरे-धीरे तेज होने की संभावना है।
उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र तट से बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक 8 दिसंबर की सुबह पहुंचने की उम्मीद है। ।
यह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र तटों की ओर बढ़ता रहेगा।
8 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कश्मीर में बूंदाबादी
कश्मीर सहित पर्वतीय राज्यों में शीतलहर की स्थिति से कुछ राहत लोगों को मिल रही ।है घाटी में पारा अभी भी माइनस के नीचे बना हुआ है। इस सप्ताह के अंत तक कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण बारामूला और गुलमर्ग में हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में शीतलहर
हरियाणा पंजाब राजस्थान और गुजरात सहित मध्य प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जाएगा। फिलहाल दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया।