
- अभी अभी : त्योहारो से पहले PM मोदी का महिलाओं को तोहफा, अब 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर - October 4, 2023
- कंबल-रजाई कर लीजिए तैयार, कभी भी बढ़ सकती है ठिठुरन, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज - October 4, 2023
- बिजनेसमैन ने बच्चों के लिए नैनी की वैकेंसी निकाली, सैलरी 80 लाख से भी ज्यादा… - October 4, 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग हलाकान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है।
वहीं सागर, दमोह, देवास, विदिशा और रायसेन में भी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं राजगढ़, नौगांव, खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम देखा 45℃ रहा। इसके अलावा भोपाल में 42.7℃, इंदौर 41.7℃, जबलपुर 42.7℃ और ग्वालियर में 43.2℃ तापमान दर्ज किया गया।
अंबिकापुर में बदला मौसम का मिजाज
दूसरी ओर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बूंदाबांदी के साथ बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।