इन राशियों के लिये आने वाली है परेशानी, जान लें और कर लें सुधार

इस खबर को शेयर करें

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है। व07’55am के बाद चन्द्रमा तुला में शुभ हैं।पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3.मिथुन राशिफल: प्रातःकाल 07:55 के बाद चन्द्रमा का तुला व शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: 07:55am के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में शुक्र व चन्द्रमा उन्नति दे सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में सूर्य बुध के चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: स्वास्थ्य में सफलता से खुश रहेंगे। 07:55am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: 07:55आम के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे।बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: आज सूर्य व बुध इसी राशि में है।कफ जनित विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज गुरु का तृतीय,शनि का द्वितीय व सूर्य बुध का द्वादश गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि अभी इस राशि में हैं।07:45am के बाद तुला का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: शुक्र एकादश तथा शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल: व्यवसाय में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व07:45am के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।