24 नवंबर को इन राशियों वाले लोग जुबान पर रखें लगाम, वरना होगा भारी नुकसान

aaj ka rashifal 24 november 2021, आज का राशिफल 24 नवंबर 2021
aaj ka rashifal 24 november 2021, आज का राशिफल 24 नवंबर 2021
इस खबर को शेयर करें

मेष राशि- अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष राशि- कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचने की जरूरत है। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि – पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

कर्क राशि- आज के दिन परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। आपको दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख और दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें, आगे आपके लिए अच्छे अवसर ही होंगे। दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि-सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार और नौकरी से संबंधित कई अनुभव होंगे। इन क्षेत्रों से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

कन्या राशि- किसी उत्सव में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे लेकिन समझदारी से काम लें।

तुला राशि- कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख क कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे, वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। परिवार में सबके साथ से आपके काम भी आसान होते जाएंगे। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि- दाम्पत्य जीवन सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द बना रह सकता है या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु राशि- वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय पहले न लें।

मकर राशि- पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वार किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ राशि-किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मामा पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और आपके विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना ही युक्ति संगत है, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्याओं में घिर सकते हैं। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आज के दिन किसी को उधार न दें।