सुबह उठते ही इन चीजों को देखने से करें परहेज, दिन की शुरुआत हो सकती है खराब

इस खबर को शेयर करें

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके दिन की शुरूआत अच्छी हो, परंतु की बार जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि जिसके चलते व्यक्ति का पूरा दिन खराब हो जाता है। पर वो क्या काम हैं, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए उन कामों के बारे में, जिन्हें सुबह करने व देखने से भी परहेज करना चाहिए, वरना व्यक्ति का दिन बर्बाद हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही व्यक्ति को कभी आईना नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने व्यक्ति का पूरा दिन अशुभ हो जाता है। जो व्यक्ति सुबह उठते ही आईना देखता है, तो इससे वह स्वंय ही रात भर की निगेटिव एनर्जी को खुद ही खींच लेता है। ऐसा करने से दिनभर आपके विचारों में भी निगेटिव एनर्जी भरी रहती है।

रात को सोने से पहले किचन को साफ करके और गंदे बर्तनों को धोकर सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदे किचन से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि रात को किचन में गंदे बर्तन साफ करके ही सोएं। क्योंकि गंदे बर्तन देखने से आपको अशुभ संदेश मिल सकता है. जिससे दिन तनाव में बितता है।

प्रातः उठकर अपनी या किसी और व्यक्ति की परछाईं भी नहीं देखनी चाहिए। कहा जाता है सुबह उठकर परछाई को देखने से पूरा दिन पर इसका असर देखने को मिलता है और आप दिनभर तनाव, डर, गुस्सा महसूस करते हैं। इसलिए बिस्तर से उतरने के बाद कभी भी परछाई नहीं देखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह आंख खुलते ही बंद घड़ी पर नजर पड़ जाए, तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार सुबह उठकर इन्हें देखने से पूरा दिन खराब जाता है।

यहां जानें प्रातः सबसे पहले कौन से कार्य करने चाहिए-
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रातः सबसे पहले हाथों की हथेली को देखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हथेलियों को देखते हुए गायत्री मंत्र या फिर किसी अन्य मंत्र का जाप करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त सुबह आंख खुलते ही भगवान की फोटो, मोर की आंखें, फूल आदि दिखाई देते हैं,तो आपका दिन अच्छा जाता है। वास्तु के अनुसार सुबह के समय इन चीजों को देखना चाहिए, इससे पूरा दिन सकारात्मक एनर्जी के साथ भर जाता है।