ये चीजें हाथ से गिरने पर मिलता हैं अशुभ संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा.

इस खबर को शेयर करें

रोजमर्रा में ऐसी कई चीजें हमारे साथ घटित होती जो हमारे आने वाले कल का संकेत देती है। लेकिन, हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर घर या किचन के अंदर ऐसी कई चीजें होती हैं जो हाथ से छूट जाती हैं। जिन्हें हम डेली रूटीन का हिस्सा समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जो अगर हाथ से गिर जाएं या टूट जाएं तो उनका जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों के गिरने हमें शुभ- अशुभ के संकेत मिलते हैं।

नमक का गिरना
नमक किचन खाने का किंग माना जाता है। क्योंकि इसके बिना खाने का स्वाद फीका है। ऐसे में अगर नमक हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाए, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि घर में नमक के गिरने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर होते हैं। इतना ही नहीं। कहा ये भी जाता है कि नमक का गिरना विवाद का सूचक होता है और इसके गिरने से हमें आने वाली परेशानियों के संकेत मिलते हैं।

तेल का गिरना
पूजा घर से लेकर किचन तक सभी जगह तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में तेल का गिरना शुभ संकेत नहीं होता। इसका कारण ये है कि तेल शनि ग्रह का प्रतीक होता है। ऐसे में अगर आपके हाथ से बार-बार तेल गिरता है तो इसे धन हानि का संकेत मिलता है।

दूध गिरना
दूध चंद्रमा का प्रतीक होता है। ऐसे में अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिरने लगे या फिर दूध का ग्लास हाथ से छूट जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। ये घटना आर्थिक संकट की ओर इशारा करती है।