अभी अभीः देश में मानसून को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख से शुरु होगी झमाझम बारिश, यहां देखें

Right now: Big news about monsoon in the country, rain will start from this date, see here
Right now: Big news about monsoon in the country, rain will start from this date, see here
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, यूपी सहित उत्तर भारत में मानसून कब दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में 20 जून से मानसून की शुरुआत हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मानसून 25 जून से दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है।

यूपी में अभी क्या है मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगले कुछ दिन लोगों को परेशान करने वाले हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में अगर आज 18 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में कब मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। अभी अंडमान और निकोबार के ऊपर मानसून पहुंचा है और माना जा रहा है कि 27 मई को केरल पहुंच जाएगा।

जानें- किस राज्य में कब पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर पूरा मैप जारी करके बताया है कि किस राज्य में कब मानसून के पहुंचने का अनुमान है। 16 मई को मानसून अंडमान पहुंच गया है। इसके बाद एक जून को लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है। 10 जून को यह महाराष्ट्र पहुंचेगा। वहीं, 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्यों में पहुंचेगा।

26 मई बंगाल की खाड़ी

27 मई- एक जून केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु

05 जून कर्नाटक, असम, मेघालय

06-10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम

11-15 जून छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड

16-20 जून पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड

21-25 जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर

26-30 जून पंजाब, हरियाणा

दक्षिण भारत में क्या स्थिति होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर केरल में मॉनसून एक जून को दस्तक देता है। इस बार राहत की खबर ये है कि यहां मॉनसून तीन से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। मतलब 27 मई से एक जून तक यहां मानसून के दस्तक देने की संभावना है।