- विदेश में भारत से जुड़ी 527 चीजों में मिला कैंसर वाला केमिकल, ड्राई फ्रूट्स भी नहीं सेफ; रिपोर्ट में खुलासा - April 25, 2024
- PUBG खेलते-खेलते फेजुल से हुआ प्यार, हर्षदा से बनी जीनत फातिमा, अब वेंटीलेटर पर! - April 25, 2024
- भांजे की शादी में नाच रहा था मामा, जमकर लगा रहा था ठुमके,अचानक दहाड़ मार रो पड़ी मामी - April 25, 2024
मुजफ्फरनगर। दुकान का सौदा तय कर आरोपियों ने युवक से साढ़े 10 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचैंडा कलां निवासी अरुण कुशालिया का आरोप है कि गांव के आरोपी सतीश शर्मा, विपुल, प्रदीप शर्मा व रवि ने एक दुकान का सौदा 15 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि आपसदारी में उसने आरोपियों को साढे दस लाख दे दिए, लेकिन उन्होंने दुकान का बैनामा नही किया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने तहसील में ले जाकर उसके साथ इकरारनामा किया। आरोप है कि इकरानामा करने के बावजूद आरोपियों ने पैसे वापस नही किए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।