- RBI ने जारी कर दी सबसे बडी चेतावनी, जान लें कहीं बिगड ना जाये आपका बजट - April 23, 2024
- आंधी-बारिश से आफत, चार मंजिला घर के छत की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिरी - April 23, 2024
- चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट, दाम देख झूमे लोग - April 23, 2024
सलमान खान हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। इस फिल्म के बाद सलमान अपनी अकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए हैं।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता ने खुलासा किया कि उनका बायां कंधा चोटिल हो गया है। शर्टलेस पोज देते हुए अभिनेता को कंधे और पीठ पर पट्टी बांधे देखा गया। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर दुनिया का भार उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #टाइगर3।”
Wen u think u r carrying the weight of the world on your shoulders , he says duniya ko chodo paanch kilo ka dumbbell utha ke dikhao .Tiger Zakhmi Hai . #Tiger3 pic.twitter.com/nyNahitd24
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2023
इस फोटो में सलमान खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पीठ पर पट्टी लगी हुई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं और कमेंट के जरिए अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि टाइगर फ्रैंचाइजी यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। अब तक इस सीरीज के दो भाग आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। साल 2017 में रिलीज हुई टाइगर जिंदा है में सलमान खान जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। घरेलू टिकट खिड़की पर यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही थी।
अब, सलमान लंबे समय बाद एक बार फिर इस फ्रैंचाइजी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बार इसका निर्देशन अली अब्बास जफर नहीं, बल्कि मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख का भी कैमियो होगा, जिसको लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।