
- BREAKING: शेयर मार्किट में आया भूचाल, 2.5 लाख करोड़ स्वाहा, दहशत में बाजार, जानें वजह - September 21, 2023
- PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा - September 21, 2023
- ठीक 10 दिन बाद इन राशि वालों की किस्मत होगी प्रबल, ग्रहों के राजकुमार बरसाएंगे ऐसी कृपा कि होगी धन की वर्षा! - September 21, 2023
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है इसके किसिंग सीन की चर्चा है। सलमान खान अपनी नो किसिंग पॉलिसी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ट्रेलर में दिशा पाटनी को किस करते हुए देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए। अब पहली बार अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कैसे इस सीन को फिल्माया।
मेकर्स ने जारी किया नया वीडियो
दरअसल मेकर्स ने ‘राधे’ का बिहाइन्ड द सीन का एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के सीन दिखाए गए हैं। इसके अलावा कलाकार अपने अनुभव भी साझा करते हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद दिशा और सलमान के बीच एज गैप को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों के बीच 27 साल का फासला है।
एज गैप पर क्या बोले सलमान
जारी किए गए वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि ‘दिशा पाटनी ने कमाल का काम किया है। बड़ी खूबसूरत लगी हैं। हम उम्र लगे हैं हम दोनों। नहीं वो मेरी उम्र की नहीं, मैं उनकी उम्र का लगा हूं।‘
किसिंग सीन पर ये कहा
आगे सलमान कहते हैं कि ‘इस पिक्चर में एक किस जरूर है। दिशा के साथ नहीं है। टेप पर है किस। टेप पर।‘ बता दें कि वीडियो अगर ध्यान से देखें तो दिशा पाटनी के होठों पर एक टेप लगा हुआ नजर आता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ईद पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। यह 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसे सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमान खान, दिशा पाटनी के अलावा फिल्म जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका है।