- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद में पथ प्रकाश के प्रभारी अवर अभियंता जलकल के साथ एक युवक ने अभद्रता और मारपीट कर दी। वहीं नाराज पालिका कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कामबंद कर हड़ताल कर दी और पालिका कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में प्रदर्शन किया।
नगर पालिका में दोपहर के समय जब पथ प्रकाश विभाग में प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह अपने कार्यालय में पथ प्रकाश के कार्यों को निपटा रहे थे। तभी स्ट्रीट लाइट की शिकायत को लेकर पहुंचे सागर कश्यप की जेई से कहासुनी हो गई। इस दौरान पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर युवक ने अभद्रता की। इसके बाद युवक ने जेई के साथ हाथापाई कर डाली, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
उधर, नाराज कर्मचारी संगठन के नेताओं ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, सुनील वर्मा के साथ कर्मियों ने कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए कामकाज ठप करने के साथ ही टाउनहाल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जेई के साथ मारपीट की खबर ईओ हेमराज सिंह को दी। उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो सभी कर्मचारी जेई धर्मवीर सिंह के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। यहां पर शहर कोतवाल के नाम धर्मवीर ने तहरीर दी।
तहरीर में आबकारी निवासी सागर कश्यप पर अभद्रता, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया। घटना की रिकार्डिंग भी कैमरे में कैद है। इस दौरान कार्यालय में लिपिक राजीव वर्मा, अरविंद कुमार, शाहनवाज और अभिषेक आदि भी उपस्थित रहे।
पालिका के बड़े बाबू ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, राजीव वर्मा, मौ. सालिम, आईटी प्रियेश कुमार, सुनील वर्मा, गगन महेंद्रा, संदीप यादव, विकास कुमार, आकाशदीप, दुष्यंत चैधरी आदि कर्मचारियों ने चेतावनी दी गई कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।