
- उत्तराखंड कोरोना अपडेट: धीरे- धीरे आरे अच्छे संकेत, अब बस रह गए इतने केस… - October 11, 2021
- उत्तराखंड में CM धामी के 100 दिन, कुछ ऐसी रही उनकी पारी, यहां देखें विस्तार से - October 11, 2021
- उत्तराखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर सरकार सख्त, CM ने दिए ये कड़े आदेश… - October 11, 2021
अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर जिल (Ashoknagar district) के कोतवाली थाना क्षेत्र की छैघरा कॉलोनी में सुबह एक महिला की लाश (dead body) मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में गली में खड़े एक ऑटो में महिला का शव अर्धनग्न हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहां गली के पास से देर रात एक व्यक्ति इस महिला की लाश को कंधे पर रखे घूमता दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक तौर पर इसकी पहचान एक बैंक के गार्ड के रूप में की जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कि जांच में छैघरा कॉलोनी की गली में खड़े ओटो में मिली महिला की लाश जिन परिस्थितियों में है उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि संभवत: महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की गई हो। साथ ही महिला के गले में चारो तरफ काला निशान भी दिखाई दे रहा है जिसे देखकर लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं पास की गली में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि एक व्यक्ति रात के सन्नाटे में शव को कंधे पर रखकर घूमते दिखाई पड़ा है जो गली में खड़े एक ऑटो में शव छोड़ कर भाग रहा है। इसके अलावा नीले रंग की शर्ट पहने यह व्यक्ति रेलवे स्टेशन के cctv फुटेज में भी नजर आया है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।