इस साल इन राशियों पर बनी रहेगी शनि की बुरी नजर, रहना होगा सावधान

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: शनि के अशुभ प्रभावों से हर व्यक्ति भयभीत रहता है। ज्योतिष में शनि को पापी ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। शनि के अशुभ प्रभवों की वजह से धन- हानि, स्वास्थ्य में गिरावट, कार्यों में दिक्कतें, इत्यादि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल यानी 2021 में 5 राशियों पर शनि की बुरी नजर है। साल 2021 में इन राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव रहेगा। इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर है शनि की बुरी नजर….

मिथुन राशि

इस समय मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है।
इस राशि के जातकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि के जातक इस साल अपना खास ध्यान रखें।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि

इस समय तुला राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है।
तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्या का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम से रहें।
इस साल तुला राशि के जातकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
कार्यों में विघ्न आ सकता है।
धन- हानि भी हो सकती है।
इस समय लेन- देन से बचने का प्रयास करें।
मकर राशि

मकर राशि पर भी इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
मकर राशि के जातक वाद- विवाद से दूर रहें।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
मकर राशि के जातक विशेष सावधानी बरतें।
कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि की साढे़साती का प्रभाव है।
इस समय कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ राशि के जातक इस साल सावधान रहें।