6 महीने तक छुपाती रही पेट, बाप ने गंड़ासा रखकर पूछा तो बोलीः पड़ोसी ने मुंह दबोच कर दिया…

She kept hiding her stomach for 6 months, when the father asked her by holding a pot, she said: Neighbor caught her face...
She kept hiding her stomach for 6 months, when the father asked her by holding a pot, she said: Neighbor caught her face...
इस खबर को शेयर करें

15 साल की लड़की। पेट बढ़ता जा रहा था। मां ने कहा, “तुम्हारा पेट इतना भारी कैसे हो रहा? लड़की ने कहा, “आजकल ज्यादा खा रही हूं।” पड़ोसी महिला को शक हुआ, उसने कपड़ा हटाकर देखा और छुआ तो चौक गई। क्योंकि लड़की गर्भवती थी। इसके बाद हंगामा हो गया। लड़की बताने को तैयार नहीं कि ये सब कैसे हुआ।

लड़की के पिता ने बंद कमरे में मारने के लिए गड़ासा उठाया तो पीड़िता ने सब कुछ बोल दिया। कहा, “सामने वाले घर का लड़का मुंह दबाकर उठा ले गया और गंदा काम किया। धमकी दी कि नाम बताया तो जान से मार देंगे। लड़की के इस बयान के बाद केस दर्ज हुआ। गिरफ्तारी हुई। अब पीड़ित पक्ष को केस वापस लेने की धमकी मिल रही। आरोपी के छूटने पर बदला लेने की बात कही जा रही।

साल 2021. अगस्त का महीना था। 15 साल की बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी सामने वाले घर से एक लड़का निकलकर आया। लड़के की उम्र करीब 14 साल थी। उसने लड़की को अपने पास बुलाया। लड़की ने आने से मना कर दिया, तो लड़का उसके पास आया। उसका कलाई पकड़ी, मुंह दबा दिया और घसीटते हुए 80 मीटर दूर एक झोपड़ी में ले गया।

लड़की की चीखें किसी को सुनाई नहीं दी
शाम 7 बजे का वक्त था। लड़के ने लड़की को झोपड़ी के अंदर फेंक दिया। मिट्टी में लिसटी लड़की जमीन पर पड़ी थी। लड़का उसके पास आया, उसके दोनों हाथों को पकड़ा और उसका रेप किया। लड़की चीखी-चिल्लाई पर लड़के ने एक हाथ उसके मुंह पर रख दिया, जिससे उसकी आवाज बाहर किसी को सुनाई नहीं दी।

पहले होश में लाया, फिर जान से मारने की धमकी दी
करीब 30 मिनट हो गए। रेप के बाद लड़की सहमी हुई एक कोने में पड़ी थी। काफी वक्त तक उसे कुछ नजर नहीं आ रहा था। लड़के ने मुंह पर पानी डाला तब उसे होश आया। लड़के ने उसे घर जाने को कहा। साथ ही उसे धमकी दी कि “अगर घर में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।” लड़की डर हुई घर के लिए वहां से निकल गई।

6 महीने तक लड़की ने छुपाई अपने साथ रेप की बात
6 महीने बीत गए। इस बीच वो लड़का जब भी उसके सामने आता उसे धमकाता। इसीलिए लड़की ने ये बात सभी से छुपाए रखी। इस बीच लड़की की तबीयत भी खराब हुई। बुखार आया, उल्टियां हुईं तो दवा खाकर ठीक हो गई। बीतते वक्त के साथ अब वो भी अपने साथ हुए हादसे को भूलने लगी थी। लेकिन उसके बढ़ते पेट ने दोबारा उसके घाव ताजा कर दिए।

पेट भारी होने की वजह मां ने पूछी तो बोली, “आजकल ज्यादा खा रही हूं”

एक दिन लड़की की मां ने पूछा कि तुम्हारा पेट क्यों इतना फूल रहा है? उस वक्त लड़की ने मां की बात टालते हुए कहा, “आजकल ज्यादा खा रही हूं, इसलिए ऐसा है। मां ने तुरंत तो भरोसा कर लिया लेकिन उसे सब कुछ सही नजर नहीं आ रहा था।

पड़ोस की महिला ने कहा, लड़की पेट से है
कुछ दिन बीते, पड़ोस की महिला घर आई हुई थी। उसने लड़की का पेट देखा। उसे शक हुआ कि लड़की गर्भवती है। उसने लड़की की मां से ये बात कही। घर में हड़कंप मच गया। मां ने लड़की से पूछा कि बच्चा किसका है पर उसने कुछ नहीं बताया। बार-बार दोहराती रही कि मुझे कुछ नहीं पता है।

पिता ने गड़ासा गर्दन पर रखा तो सब कुछ बता दिया
लड़की के पिता उस वक्त घर पर नहीं थे। जब वो घर आए तो मां ने पूरी बात बताई। पिता गुस्से में लड़की के पास गए। उसे खींचकर एक कमरे में पटक दिया। उसे मारा-पीटा। तब भी लड़की कुछ नहीं बोली। पिता का खून खौल उठा। उसने लड़की को मारने के लिए गड़ासा उठाया और उसकी गर्दन पर रख दिया। लड़की घबरा गई और उसने पूरी बात पिता के सामने बोल दी।

मां ने कहा, ये बच्चा गिरवा दो
पिता तुरंत उस लड़के के घर जाने लगा पर मां ने रोक दिया। कहा कि पहले लड़की को अस्पताल ले चलो। ये बच्चा गिरवा दो वरना हमारी इज्जत चली जाएगी। अगली सुबह परिवार लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचा। जांच हुई। लड़की गर्भवती है इस बात की पुष्टि हुई। लेकिन जब उसकी मां ने डॉक्टर से लड़की का गर्भपात करने को कहा तो डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। कहा, “अब बहुत लेट हो गया है। अगर बच्चा गिराया तो लड़की की भी जान जा सकती है।

लड़की के घरवालों ने समझौता चाहा, लड़के का परिवार नहीं माना
जब कोई रास्ता नहीं निकला तो लड़की के मां-बाप उस लड़के के घर गए। बहसबाजी हुई, झगड़ा हुआ। आखिर में लड़की के घरवालों ने समझौते की बात कही। मांग थी कि उन्हें बच्चे का पालन पोषण करने के लिए पैसा दे दिया जाए। 3 दिन इस पर दोनों परिवारों में चर्चा हुई पर लड़के का परिवार राजी नहीं हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस को पूरी बात बताई और केस दर्ज कराया।

भाई के लड़के ने रेप किया इसलिए शादी नहीं हो सकती
लड़की के पिता से हमने पूछा, क्या आपने आरोपी के परिवार से बेटी को अपनाने की मांग की? तब उन्होंने कहा, “नहीं, हम अपनी बेटी की शादी उस लड़के से नहीं कर सकते। हम एक ही खानदान के हैं। उस लड़के के पिता मेरे भाई लगते हैं। ऐसे में उनके लड़के से शादी नहीं हो सकती।

हमारी बस इतनी ही मांग है कि वो लोग हमारी बच्ची को पैसा दे दें। ताकि उसका और उसके बच्चे का खर्चा चल सके। बच्चे का बच्चे का भरण-पोषण हो सके। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए।

पीड़िता और उसके पिता अलग-अलग बता रहे रेप की जगह
हमने पहले पीड़िता के पिता से पूछा कि रेप कहां हुआ? लड़की के पिता ने घर के बाहर बनी झोपड़ी बताई। कुछ देर बाद हमने पीड़िता से पूछा कि रेप कहां हुआ? तब लड़की ने घर से करीब 50 मीटर दूर बनी झोपड़ी दिखाई। जिसका जिक्र हमने ऊपर किया है। उसने बताया, “आरोपी वहां उठाकर ले गया, गंदा काम किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।”

हम आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी की मां मिलीं। उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताया। आरोपी की मां ने कहा, “जब लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली और आरोप मेरे बेटे पर लगा तो मैंने जल्दबाजी में कह दिया, चलो मैं गर्भपात करवा देती हूं। यहीं मैं भूल कर बैठी। इससे लोगों को लग गया कि मेरे बेटे ने ही उसके साथ गलत किया है।”

DNA टेस्ट को तैयार आरोपी का परिवार
आरोपी की मां ने कहा, “मेरे बेटा उस लड़की से छोटा है। वह उसे कैसे उठाकर ले जाएगा! हम तो चाहते हैं कि DNA टेस्ट करवा लिया जाए। इससे क्लियर हो जाएगा कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया।” आरोपी की मां ने गांव के ही पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि ये लोग खुद को बचाने के लिए मेरे बेटे को फंसा रहे हैं। लड़की को पूर्व प्रधान ने ही धमकाया है, इसलिए वो सच नहीं बता रही।