
- सीने में होने वाली जलन और खट्टी डकार आने को न समझें मामूली, हो सकते हैं पेट के कैंसर के संकेत - September 25, 2023
- जड़ से उखाड़े जाएंगे खालिस्तानी, भारत सरकार बना रही OCI अटैक का प्लान; संपत्ति पर भी है नजर - September 25, 2023
- पुल, सुरंग, हवाई पट्टी… बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहा भारत, 5 सालों में चीन को छोड़ देगा पीछे - September 25, 2023
चंपारण: राज्य में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला बेतिया का है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा कि सड़क पर छः सात लड़कियां साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आती एक बोलेरो ने छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया।
दरअसल, यह मामला चंपारण के लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 का है। जहां बेतिया से लौरिया की तरफ बरात से लौट रही बोलेरो ने कोचिंग करने जा रही छात्राओं के ऊपर कहर बरपाया है। बोलेरो ने पीछे से साइकिल से जा रही छात्राओ को पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गया है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं हुई घायलl
बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थान दल बल के साथ घटनास्थल र पहुंची है। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्राओं को लौरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4 छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाना लाया है साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मामले को लेकर लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि घायल सभी छात्राओं की उम्र 15 साल है। घायलों में बसवरिया प्राउड टोला गांव निवासी हरेंद्र यादव की बेटी पूजा कुमारी, संजय महतो की बेटी ममता कुमारी, हीरालाल शर्मा की बेटी अंजली कुमारी शामिल है। इसके साथ ही छोटे लाल महतो की बेटी अंतिमा कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद की बेटी संध्या कुमारी, ध्रुव प्रसाद की बेटी छोटी कुमारी, उपेंद्र प्रसाद की बेटी निर्मला कुमारी शामिल हैं।