
- BREAKING: शेयर मार्किट में आया भूचाल, 2.5 लाख करोड़ स्वाहा, दहशत में बाजार, जानें वजह - September 21, 2023
- PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा - September 21, 2023
- ठीक 10 दिन बाद इन राशि वालों की किस्मत होगी प्रबल, ग्रहों के राजकुमार बरसाएंगे ऐसी कृपा कि होगी धन की वर्षा! - September 21, 2023
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां स्कीम नंबर 114 की रहने वाली महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिख कर छोड़ा है, जिसमें बीसी और फंड के करोड़ों के लेनदेन का जिक्र है। कुछ समय पूर्व महिला का इसी फंड को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। महिला का पति भिलाई में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि, अभी तक फंड और बीसी के करोड़ों के लेनदेन का मामला सामने आया है। आगे जो तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला ने जब फांसी लगाई तो सीसीटीवी फुटेज देख पति ने पड़ोसियों को कॉल कर घर भेजा, जिसके बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़कर घर में एंट्री की जिसके बाद महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई नजर आई, पड़ोसी जब तक पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
कई लोगों से लेनदेन का जिक्र
जानकारी के मुताबिक पुलिस को महिला की डायरी से 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जहां अब सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम का जिक्र है। साथ ही इन सभी लोगों पर अलग-अलग तरह के आरोप भी महिला ने लगाए हैं, जहां पुलिस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में कई लोगों के बयान भी लेगी। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुसाइड नोट में मारपीट का जिक्र
जानकारी के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनमें से कुछ लोगों पर लेनदेन को लेकर मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देने का आरोप भी लगाया गया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस उन लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है, जिन लोगों के नाम सुसाइड नोट में महिला ने लिखे हैं।