
- नदी किनारे हॉलिडे के मूड में दिखीं दीपक की बहन मालती चाहर, दीवाने हुए फैंस; Photos - August 19, 2022
- नीतीश कुमार पर निशाना तो JDU ने किया पलटवार, ललन सिंह बोले- ‘विधवा विलाप’ कर रही BJP - August 19, 2022
- OnePlus 10T 5G पर हुई Offers की बारिश! मिल रहा बंपर डिस्काउंट; खत्म होने वाला है Stock - August 19, 2022
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बुधवार (18 मई) को सफेद रंग का खूबसूरत लैंड रोवर डिफेंडर खरीदा। अभिनेता ने छोटे उत्सव के साथ चार पहिया वाहन का घर में स्वागत किया। भारत में नई Land Rover Defender कंप्लिटली बिल्ट यूनिट (CBU) के साथ आती है। देश में आया पहला मॉडल Defender 110 5-डोर वर्जन है। लैंड रोवर डिफेंडर एडवांस फीचर्स ले लैस है, वहीं इसमें सेफ्टी के लिहाज से कई विशेषताएं हैं। आइये जानते हैं सनी देओल ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत और खासियत क्या है।
फीचर्स: फीचर्स की बात की जाए तो 2020 Land Rover Defender 110 में नया 10 इंच PiviPro इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अल्पाइन विंडो, स्प्लिट टेललाइट, एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है।
कीमत
लैंड रोवर इंडिया ने फरवरी 2020 में भारत में ऑल-न्यू डिफेंडर, बेस डिफेंडर को लॉन्च किया था। जिसके बेस वेरिएंट (90) के लिए कीमत 69.99 लाख रुपये और 110 वेरिएंट के लिए कीमत 87.10 लाख रुपये तय की गई थी। हालांकि, अब इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 93 लाख से अधिक हो गई है। लैंड रोवर ने दो इंजन विकल्पों के साथ डिफेंडर के पहले वर्जन को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें अब एक P300 AWD के रूप में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और P400 AWD के रूप में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। इस कार की कीमत लगभग 89.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि सामने आई तस्वीरों से इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, कि सनी देओल ने कौन-सा मॉडल खरीदा है।
नई जेनरेशन लैंड रोवर डिफेंडर ( 2021 Land Rover Defender) ऑल-न्यू D7X प्लेटफॉर्म और स्पोर्ट्स मोनोकॉक चेसिस पर आधारित है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, इस एसयूवी को दो बॉडी स्टाइल मिलते हैं। जिनमें 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) शामिल है। फिलहाल कंपनी केवल भारत में 110 रेंज को सेल करती है। लैंड रोवर की इस गाड़ी को फिल्म जगत के लोग और बड़े नेता सबसे ज्यादा पसंद है। फिल्म जगत से जुड़े कई महान हस्तियों के पास ये गाड़ी है।