हिमाचल में लावारिस कुत्तों का आतंक, सात साल की बच्ची को किया लहूलुहान

Terror of unclaimed dogs in Himachal, seven year old girl was bled
Terror of unclaimed dogs in Himachal, seven year old girl was bled
इस खबर को शेयर करें

शिमला : राजधानी शिमला में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के विकासनगर में बुधवार को लावारिस कुत्ते ने सात साल की बच्ची पर हमला कर इसे लहूलुहान कर दिया। बच्ची की पीठ पर काटने के गहरे निशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विकासनगर में पुलिस चौकी के पास पार्किंग का काम चल रहा है। इस काम में कई मजदूर लगे हैं। इनमें से एक मजदूर रूम बहादुर की यह बच्ची यहां अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। मजदूर काम में लगे थे कि अचानक एक लावारिस कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। इसे पीठ से काट लिया। इसके चीखने की आवाज सुनकर मजदूरों ने कुत्ते को यहां से भगाया। बाद में बच्ची को विकासनगर स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां इसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कौंडल ने बताया कि इस क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक है। इसमें जिस कुत्ते ने बच्ची को काटा है, उसे लोग पागल बता रहे हैं। इसने पहले भी कई लोगों को काटा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम को कुत्तों के आतंक को लेकर शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने बच्ची के उपचार के लिए नगर निगम से मदद की मांग की है। नगर निगम के वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है। लोगों को काट रहे कुत्ते को जल्द पकड़ा जाएगा।