- भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी का हुआ जन्म - March 28, 2024
- हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट, बूंदाबांदी के बाद बढ़ी किसानों की चिंता, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - March 28, 2024
- हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जेजेपी उतारेगी अपने उम्मीदवार, जल्द होगा नामों का ऐलान - March 28, 2024
यमुनानगर (सुमित): पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टैंपल श्री दरबार साहिब परिसर में मृत मिली दीपजोत कौर का कत्ल उसकी मां मनिंदर कौर ने किया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुुताबिक मनिंदर कौर हरियाणा में यमुनानगर की रहने वाली है और वह बुधवार को ही अपने बेटे-बेटी को लेकर अमृतसर आई थी। मां ने बड़ा खुलासा किया है कि उसने ही अपनी तीन साल की बेटी को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है। वह तीन घंटे तक अपने मृतक बेटी को गोद में लेकर गोल्डन टेंपल में घूमती रही।
वहीं बहन के कत्ल का भाई गवाह बना। बोला मां ने अंकल के साथ मिलकर बहन को मौत के घाट उतारा है। मास्टर मांइड मां बेटी के कत्ल के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने राजपुरा पहुंची थी। यमुनानगर पुलिस ने कातिल मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।