फर्जी डीजीपी पर दस्तखत करने वाले सिपाही बर्खास्त, एसपी बंगले पर शराब पीकर किया हंगामा

The constable who signed the fake DGP was dismissed, created ruckus at SP bungalow after drinking alcohol
The constable who signed the fake DGP was dismissed, created ruckus at SP bungalow after drinking alcohol
इस खबर को शेयर करें

हरदोई: एसपी बंगले पर बवाल करने और शराब के नशे में डीजीपी के फर्जी साइन बनाने वाले यूपी पुलिस के दारोगा को बर्खास्त कर दिया गया है। आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह की एसपी के अनुमोदन पर की गई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। विवादों के चलते पूर्व में भी इन पर निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है, बावजूद इसके न सुधरने पर इनकी सेवा समाप्त की गई है। जानकारी के अनुसार हरदोई में तैनात दारोगा कृष्ण प्रताप सिंह को आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। दारोगा कृष्ण प्रताप सिंह पर आरोप है कि उसने 21 जुलाई 2022 की रात को एसपी बंगले पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए काफी बवाल काटा था।

इतना ही नहीं उसने निरीक्षण पुस्तिका में डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान के फर्जी दस्तखत तक बना दिए थे। दारोगा कृष्ण प्रताप सिंह की इस हरकत से सारा पुलिस महकमा हक्का-बक्का रह गया था। इस तरह महकमें को शर्मसार करने वाले दारोगा को आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। पहले से भी दारोगा कृष्ण प्रताप सिंह विवादित रहे, कहीं आवास विकास में लोगों से विवाद करने का मामला हो या फिर ऑटो चालक को पीटने के साथ हंगामा काटने का मामला हो। इन सभी मामलों से विवाद में बने रहे है। बताया जा रहा है कि दारोगा की के कृत्य की वजह से पुलिस विभाग को शर्मसार होना पड़ा। इसके बाद एसपी के अनुमोदन पर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने दारोगा को बर्खास्त कर दिया है।