
- कंडोम से सीवर हो गया चोक, पीजी में रहने वाले लड़कों पर फूटा गुस्सा - November 30, 2023
- ठेका ले रखा है क्या… भारत लौटी अंजू का नाम सुनते ही भड़का पति अरविंद - November 30, 2023
- अभी अभीः खालिस्तानी आतंकी पन्नू की सुपारी पर सनसनीखेज खुलासाः सुपारी लेने वाला ही निकला… - November 30, 2023
चंदौली: सामाजिक परंपराओं और बंधनों को दरकिनार कर एक ऑटो ड्राइवर ने एक किन्नर की मांग में सिंदूर भर समाज को शीशा दिखाने का काम किया है। बाकायदा हिंदू रीति रिवाज से ऑटो चालक ने क्षेत्र स्थित एक मंदिर में किन्नर के साथ, सात फेरे लिए जो कि जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस खास शादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस शादी से ऑटो ड्राइवर के घर वाले नाराज हैं।
जानकारी के अनुसार चंदौली में पड़ाव क्षेत्र के रहने वाले ऑटो ड्राइवर अभिषेक की मुलाकात महीनों पहले उसी क्षेत्र की छोटी, जो कि एक किन्नर है उससे हुई थी। बताया जा रहा है कि छोटी को देखते ही अभिषेक अपना दिल हार गया था। अभिषेक ने बताया वह घंटों, स्टैंड में गाड़ी खड़ी कर छोटी का इंतजार करता रहता था। छोटी भी उसी रास्ते से अक्सर गुजरती थी। दोनों एक दूसरे को आते- जाते देखते रहते थे। एक दिन दोनों ने अपने मन की बात एक दूसरे से की और अपने प्यार का इजहार कर दिया।
अभिषेक और छोटी का प्यार परवान चढ़ा और शादी से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। धीरे-धीरे यह बात फैल गयी। जिसके बाद सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर दोनों ने सामूहिक रूप से मंदिर में जाकर शादी कर ली और जीवन भर के लिए एक दूसरे के हमसफर बन गए। बहरहाल, किन्नर से शादी करने पर अभिषेक के घरवाले उससे नाराज बताए जा रहे हैं।