नई दिल्ली: Sakshi Murder Case : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की बेरहमी से हुई हत्या के बाद अब कई नई बातें भी सामने आ रही हैं। साक्षी के पिता ने बताया है किस तरह उनकी बेटी के साथ बेरहमी की गई है। साक्षी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी के सिर के टुकड़े हो गए थे और उसकी आंत भी बाहर निकल आई थी। मीडिया से बातचीत में साक्षी के पिता ने कहा कि मेरी पत्नी को कुछ लोग घटनास्थल पर लेकर गए थे और फिर मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया था। जब मैं वहां गया तो मैंने पहचाना कि हां ये मेरी बेटी है। साक्षी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। साक्षी के पेट में इतने चाकू मारे गए थे कि उसकी आंत बाहर निकल आई थी। पत्थर से मारने की वजह से उसके सिर के चार टुकड़े हो गए थे। साहिल के पिता ने बताया कि उनके आने से पहले पुलिस वहां पहुंच चुकी थी और पुलिसवाले ही उनकी पत्नी को लेकर घटनास्थल तक गए थे
साक्षी के पिता ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें साहिल के बारे में कुछ भी पता नहीं था। पिता के मुताबिक, साक्षी की साहिल से दोस्ती थी भी या नहीं या फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था भी या नहीं? उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिता के मुताबिक,साहिल के बारे में उन्होंने ना साक्षी और ना ही उसकी सहेलियों से कभी सुना था। उनके मुताबिक, उन्होंने किसी लड़के को साक्षी के साथ गलत करते हुए भी नहीं देखा था। साक्षी के पिता के मुताबिक, जब इस मामले में पूछताछ होने लगी तब साक्षी की एक सहेली ने बताया कि साहिल से उसकी दोस्ती थी लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।
साक्षी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नीतू नाम की एक अन्य लड़की के घर रहती थी। साक्षी ने कहा था कि वो 20-22 तारीख तक घर आ जाएगी। साक्षी स्कूल में पढा़ई भी करती थी। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी का स्वभाव ठीक था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की डेड बॉडी की हालत बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी बेटी को जिस तरह आरोपी ने मारा है उसे देखते हुए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
मैंने कभी साहिल को नहीं देखा – साक्षी की मां
साक्षी की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कभी मैंने साहिल को नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिसवाले घटनास्थल तक लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी पता नहीं कि आखिर उनकी बेटी को क्यों मारा गया। साक्षी की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने नौकरी पकड़ी थी लेकिन उन्होंने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। साक्षी की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे कहा कि वो आगे चलें और वो शौचालय से होकर आ रही है लेकिन वो वहां कैसे पहुंच गई इसका उन्हें पता नहीं। साक्षी की मां ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए और आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए। अगर इंसाफ नहीं मिलेगा तो वो फिर से थाने से छूट कर आएगा और किसी और के साथ ऐसी ही घटना को अंजाम देगी। साक्षी की मां ने कहा कि वो मोबाइल फोन तक अपनी बेटी को नहीं देती थीं। बहरहाल रविवार को साक्षी पर 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला करने और फिर उसे पत्थर से कुचलने के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिऱफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि साहिल अपनी पहचान छिपाने की फिराक में था। उसने अपने हाथ में कलावा बांध लिया था। लेकिन पुलिस की नजरों से साहिल बच नहीं पाया।