गैर मर्द से पत्नी बना रही थी संबंध, पति देखते ही खो बैठा काबू, पीछे से प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दिया…

इस खबर को शेयर करें

रांची। Painful Story Of Illicit Relationship झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाते देख लिया। यह दृश्य देखकर वह क्रोध से भर उठा। गुस्से में उसने पत्नी को वीभत्स तरीके से मौत के घाट उतार दिया। पति ने पहले अपनी पत्नी की दम भर पिटाई की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की राॅड घुसेड़ दी। जब पत्नी खून से लथपथ होकर तड़पने लगी तो वह डर गया। इसके बाद पत्नी को आनन-फानन में नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले गया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

24 जुलाई की रात घटना को दिया था अंजाम

अस्पताल से पत्नी का शव लेकर वह वापस अपने घर आया। अब उसे डर था कि कहीं मौत का भेद नहीं खुल जाए। वह हत्या के आरोप में पकड़ा नहीं जाए। उसने अपनी पत्नी के शव को चुपके से घर के पिछले हिस्से में दफन कर दिया। यह सारी घटना 24 जुलाई 2022 की रात का है। लेकिन हत्या की यह वारदात छिप नहीं सकी। 3 अगस्त 2022 को घटगांव थाना पुलिस को कहीं से इसकी सूचना मिल गई। पुलिस शव बरामद करने के लिए सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को पहले अपने कब्जे में लिया।

घर के पिछले हिस्से की खोदाई कर निकाला शव

घटगांव थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के पिछले हिस्से की खोदाई कराई। वहां से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया है। यह हत्याकांड पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रात में कमरे में शारीरिक संबंध बना रही थी पत्नी

पुलिस के अनुसार, महिला घटगांव थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। 24 जुलाई को महिला के घर में उसका एक रिश्तेदार आया था। रात में भोजन ग्रहण करने के बाद सभी बिस्तर पर सोने चले गए। आधी रात में पति की जब नींद खुली तो पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। उठकर दूसरे कमरे में गया तो पत्नी को अपने रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया। इससे वह क्रोधित हो उठा। क्रोध में आकर उसने पत्नी की पहले पिटाई की। इसके बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राॅड घुसा दिया। यह सब देखकर रिश्तेदार वहां से भाग गया।

दो सरकारी अस्पतालों में ले गया लेकिन हो गई मौत

आरोपित पति ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद पत्नी को पंडापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। वहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया तो क्योंझर जिला मुख्य चिकित्सालय ले गया। वहां डाक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को लेकर घर पहुंचा। घर के पिछले हिस्से में शव को दफना दिया था।