
- BJP की केंद्रीय चुनाव की समिति बैठक में राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, 54 नामों पर लगी मुहर-यहां देंखे - October 2, 2023
- राजस्थान में आज पीएम मोदी की सभा, सांवलिया सेठ के दर्शन कर जनता को देंगे तोहफा - October 2, 2023
- चुनाव से पहले अशोक गहलोत दे सकते हैं गिफ्ट, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक - October 2, 2023
These Zodiac Signs will earn Bumper Money सौरमंडल के राजा सूर्य 25 मई को रात 9 बजकर 12 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर लिया है। ये नक्षत्र चंद्रमा का प्रिय माना जाता है। उनका नक्षत्र परिवर्तन वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 राशियों पर उनकी कृपा बरसने वाली है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आखिर किनका-किनका भाग्य चमकने वाला है:-
मेष राशिः सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार की सभी सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध मधुर बने रहेंगे। सूर्य की कृपा से खुद को प्रेरित नजर आएंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी।
These Zodiac Signs will earn Bumper Money वृष राशिः सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता का सभी लोहा मानेंगे। इस दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। मेहनत से अधिक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान अच्छा खासा धन लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क राशिः सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में परिवर्तन का कर्क राशि वालों पर शुभ असर पड़ेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों की कुंडली में धन योग बनेगा, जो काफी लाभ प्रदान कराएगा। करियर के लिहाज से भी यह काफी अच्छा समय रहने वाला है। इस दौरान आय के नये स्रोत मिलेंगे और अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। कोई नया कारोबार शुरू करेंगे तो उसके सफल होने के पूरे चांस हैं।
सिंह राशिः सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने का सिंह राशि के जातकों पर काफी अच्छा असर होगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। करियर के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है।
धनु राशिः सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लिए खुशियों भरा समाचार लेकर आएगा। करियर में मजबूती आएगी और समाज में मान-सम्मान हासिल करने में सफल रहेंगे। खेल से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है, उनके करियर को इस दौरान गति मिल सकती है।