- खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - April 18, 2024
- KL Rahul के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं बीवी अथिया शेट्टी, बेडरूम से शेयर की फोटो - April 18, 2024
- नाखूनों को देखकर लगा सकते हैं लिवर में खराबी का पता, रंग और आकार में होते हैं ये बदलाव - April 18, 2024
एक युवती के घर में घुसकर जबरन छेड़खानी की गई थी। पीड़ित युवती की मां के बयान पर थाने में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गुरुवार की देर रात अपने घर के कमरे में सोई हुई थी।
संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक युवती के घर में घुसकर जबरन छेड़खानी की गई थी। मामले में पीड़ित युवती की मां के बयान पर थाने में तीन मनचले युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात कर रही है। वारदात उस समय की है जब लड़की घर में अपने कमरे में सो रही थी।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। घटना के दिन युवती और उसकी मां घर में थे। गुरुवार की देर रात खाना खाकर युवती और उसकी मां सोने चले गए। लड़की अपने घर के कमरे में सोई हुई थी। इसी बीच उसके गांव के तीन युवक उसके घर में घुस गए। इसके पहले वह कुछ समझ पाती तीनों लड़के युवती के कमरे में आ गए। पहले उसने सोचा कि युवक लूटपाट के इरादे से आए हैं, पर कुछ ही देर बाद वह छेड़खानी करने लगे। अचानक गांव के ही तीन मनचले युवक घर में घुसकर युवती के साथ जबरन छेड़खानी करने लगे। जब युवती के द्वारा विरोध किया गया तो तीनों युवकों ने उसका मुंह दबाकर बाहर लेकर जाने की कोशिश की। हल्ला सुनकर जब उनकी मां वहां पहुंची तो तीनों युवक वहां से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित युवती की मां के बयान पर शुक्रवार की शाम थाने में तीनों युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात कर रही है।