3 ग्रहों के एक ही राशि में आने से बना त्रिगही योग, जानें शुभ- अशुभ फल

इस खबर को शेयर करें

ज्योतिष में राशि परिवर्तन का बहुत महत्व होता है। आज यानी 4 मई को शुक्र राशि परिवर्तन कर वृष राशि में आ गए हैं। बुध और राहु पहले से ही वृष राशि में विराजमान हैं। तीन ग्रहों का एक ही राशि में होने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो गया है। इस योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी। किसी-को शुभ तो किसी-को अशुभ फल मिलेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि

  • मेष राशि वाले जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
  • धन- लाभ हो सकता है।
    पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों के लिए ये योग किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय मिला- जुला परिणाण लेकर आ रहा है।
  • अशुभ प्रभावों में कमी आएगी।
  • खर्च अधिक हो सकता है।
  • धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ रहने वाला है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में पदोन्नती हो सकती है।
  • ये समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कन्या राशि

  • यह योग कन्या राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • दान- पुण्य करेंगे।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए ये योग मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी।
  • कोर्ट- कचहरी के मामलों को बाहर ही सुलझा लें।
  • धन खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के लिए ये योग शुभ कहा जा सकता है।
  • विवाह के योग बन रहे हैं।
  • व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • यह समय आपके लिए काफी उतार- चढ़ाव वाला रहने वाला है।
  • लेन- देन से बचने का प्रयास करें।
  • शत्रुओं से सावधान रहें।
  • कोर्ट- कटहरी के मामलों को बाहर ही सुलझा लें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
  • सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है।
  • दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।
  • शुभ परिणाम मिलेंगे
  • नया वाहन या मकार खरीद सकते हैं।
  • यात्रा करते समय विशेष ध्यान रखें।
  • यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों के लिए भी ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • दान- पुण्य करेंगे।