
- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की Heart Attack से एक साथ मौत, क्यों हुआ ऐसा? जानें जवाब - June 9, 2023
- फ्लैट में घुसते ही पुलिसकर्मियों को हुई उल्टी, इतना भयानक था नजारा… मीरा रोड मर्डर केस में सामने आई बड़ी बात - June 9, 2023
- OTT पर फ्री में क्यों दिखा रहे शाहिद कपूर की Bloody Daddy? विवेक अग्निहोत्री बोले- बॉलीवुड बर्बाद हो जाएगा - June 9, 2023
मुंबई। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में मुंबई की वसई कोर्ट ने आरोपी शीजान की कस्टडी 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने शनिवार को जब उसकी कस्टडी बढ़ाने का आदेश दिया तब शीजान ने अपने बाल न काटे जाने की मांग रखी। इधर, पुलिस ने आरोप लगाया है कि शीजान पूछताछ में मदद नहीं कर रहा। वो अपने मेल के पासवर्ड भी छिपा रहा है।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शीजान अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड नहीं बता रहा है। गूगल अकाउंट में फोटो, डॉक्यूमेंट,अन्य मेल ID जैसी चीजें है जिसकी उन्हें जांच करनी है। शीजान का कहना है कि उसे पासवर्ड याद नहीं है। शीजान के वकील ने दलील दी कि फोन पुलिस के पास है और पासवर्ड किसी भी एक्सपर्ट के जरिए क्रेक किया जा सकता है। कोर्ट ने इस दलीलों को खारिज कर दिया।
कोर्ट में शीजान ने ये पांच मांगें रखीं…
उसके बाल ना काटे जाएं।
मीडिया ट्रायल ना किया जाए।
घर का खाना खाने की अनुमति दी जाए।
अस्थमा के लिए इन्हेलर यूज करने दिया जाए।
उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
पेशी में शीजान की मां और बहन भी पहुंचीं
पेशी से पहले के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शीजान की मां और बहन फलक नाज भी वसई कोर्ट में पहुंचती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने कोई भी जवाब नहीं दिया।
तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए आरोप
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, ‘शीजान तुनिषा का मानसिक और आर्थिक शोषण करता था। शीजान की बहन फलक नाज, तुनिषा को दरगाह ले जाती थी। शीजान तुनिषा से महंगे-महंगे गिफ्ट मंगाता था।’
सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पूछने पर मारपीट
वनिता ने यह भी कहा था कि जब तुनिषा ने शीजान से उसके सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उसने सेट पर ही तुनिषा को थप्पड़ मार दिया था। इधर, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को तुनिषा की मां से मुलाकात की इसके बाद उन्होंने कहा कि तुनिषा की मां ने उन्हें बताया था कि शीजान ने तुनिषा को तीन महीने से ट्रैप करके रखा था। वो तुनिषा को उर्दू भी सिखाता था।
शीजान की बहन भी करेंगी मीडिया से बातचीत
तुनिषा की मां के गंभीर आरोपों के बीच शीजान की बहन फलक ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों के जवाब देने की बात कही है। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा कि वो जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। फलक ने मीडिया से कहा- मैं जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तुनिषा की मां के आरोपों का जवाब दूंगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता हमारा भाई है, जो पुलिस कस्टडी में है।
मौत से पहले शीजान और तुनिषा में हुई थी बहस
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले शीजान और तुनिषा के बीच तीखी बहस हुई थी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, वालिव पुलिस के हाथ दोनों की बहस का एक CCTV फुटेज लगा है, जो तुनिषा की मौत से कुछ समय पहले का है। हालांकि, अभी तक इस बहस के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
जांच में शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा
इधर, पुलिस ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार शीजान मोहम्मद खान की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता लगा लिया है। अभी तक उससे पूछताछ नहीं की है। पुलिस अब एंजाइटी के मुद्दे पर तुनिषा शर्मा के परिवार से पूछताछ करेगी। वहीं तुनिषा की मां विनीता शर्मा का बयान दोबारा लिया जाएगा।
सुसाइड केस में ड्रग्स एंगल से भी पड़ताल
तुनिषा सुसाइड केस में लव जिहाद के बाद ड्रग्स का एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है। एजेंसी के मुताबिक, तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि शीजान ड्रग्स लेता था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शीजान कब से ड्रग्स ले रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
तुनिषा ने सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड किया था
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि, शीजान और तुनिषा करीब 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की सुसाइड वाली घटना से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।