
Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- बीच सडक पुलिसवाले ने महिला दरोगा पर चलाई गोली, खुद की भी उडाई खोपडी, पूरा शहर हैरान - June 24, 2022
- Draupadi Murmu: पहले 2 बेटों की हुई मौत, फिर पति भी चल बसे; तब द्रौपदी मुर्मू को यहां से मिला सहारा - June 24, 2022
- जोश में आकर प्रेमी के घर में ही घुस गई प्रेमिका, घंटों तक करवाती रही… - June 24, 2022
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुरकाजी में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
बताया गया कि पुरकाजी निवासी शाहिद (18) और समद (19) बाइक मैकेनिक के पास काम सीखते थे। गुरुवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। जब वह सत्संग भवन के पास पहुंचे तो मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। वहीं आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।