UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड -1 मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें

UP NEET PG Counseling 2022: UP NEET PG Counseling Round-1 Merit List Released, Check Here
UP NEET PG Counseling 2022: UP NEET PG Counseling Round-1 Merit List Released, Check Here
इस खबर को शेयर करें

UP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश/DMGEUP ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग, 2022 के राउंड-1 की मेरिट सूची को जारी कर दिया है। मेरिट सूची को आज 29 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने UP NEET PG 2022 Counselling की पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लिया था, वे राउंड-1 के परिणाम को चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर मेरिट सूची को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP NEET PG Counselling 2022: च्वाइस फिलिंग शुरू
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 की मेरिट सूची जारी होने के बाद अब च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने MD, MDS और DNB पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे इस प्रक्रिया में भाग लेंगे।
UP NEET PG Counselling 2022: इस तारीख तक कर लें च्वाइस फिलिंग
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया आज, 29 सितंबर, 2022 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 2 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 2 बजे समाप्त होगी। यूपी नीट पीजी काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने NEET PG परीक्षा पास की है और उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

UP NEET PG 2022 Counselling महत्वपूर्ण तारीखें
च्वाइस फिलिंग शुरू- 29 अक्तूबर, 2022
च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 02 अक्तूबर, 2022
काउंसलिंग का परिणाम- 03 या 04 अक्तूबर, 2022
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड होंगे- 05 से 08 अक्तूबर, 2022
UP NEET PG Counselling 2022: कैसे चेक करें मेरिट सूची?
सबसे पहले उम्मीदवार UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब MD, MDS या DNB के लिस्ट को खोलें।
अब Ctrl+F की मदद से अपना नाम सर्च करें।
आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।