अखिलेश यादव के पास निकली इतनी संपत्ति, जानकर हो जायेंगे हैरान, जाने कहां से की कमाई

इस खबर को शेयर करें

लखनऊ: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी (Akhilesh Mainpuri) की करहल सीट से सोमवार को नामांकन (akhilesh yadav nomination) दाखिल कर दिया है। इस नामांकन में अखिलेश यादव ने अपनी, पत्नी डिंपल यादव (dimple yadav net worth) और समेत बच्चों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति (akhilesh yadav property) है। अखिलेश यादव के पास महज 1.79 लाख और पत्नी डिंपल यादव (Dimple yadav) के पास 3.32 लाख रुपये नकद हैं।

अखिलेश के नाम पर सात और डिंपल यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं। उन्होंने अपनी कमाई (Akhilesh Yadav income) का मुख्य जरिया कृषि और लोकहित, वेतन, किराया बताया है। पत्नी डिंपल यादव की आय (Dimple yadav income) का स्त्रोत पूर्व सांसद पेंशन, किराया और खेती है।

बैंक खातों में अखिलेश के पास 5.56 करोड़ और डिंपल यादव के खाते में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं। दोनों के पास मिलकर कुल मिलाकर 26.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बेटी अदिति यादव के पास भी 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

पत्नी डिंपल से लिया है कर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सालाना आय 83.98 लाख और पत्नी डिंपल की आय 58.92 लाख है। इसके बाद भी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है। हालांकि अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ का कर्ज दिया भी है। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने छह अन्य कंपनियों व लोगों को लाखों रुपये का उधार दिया है।