- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
लखनऊ। विधानसभा चुनाव प्रचार के साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज हो गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बाबा का चल रहा गोरखधंधा बंद करा दें। तो CM योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम की आहट मिलते हैं दंगाइयों, माफियाओं के आका 10 मार्च के बाद ऑस्ट्रेलिया भागने की फिराक में हैं। उनके कुछ खासम खास अन्य देशों का रुख करने वाले हैं।
सब अभी से टिकट बुक करा रहे हैं। जो बचे-खुचे छुटभैये हैं, वह कहीं और नहीं भाग पाएंगे, तो नेपाल की राह पकड़ लेंगे। चार चरणों के बाद रविवार को पांचवें चरण में ही भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत तय हो चुकी है। अब गोरखपुर में छठवें चरण के चुनाव में तीन मार्च को प्रचंड बहुमत का जोरदार छक्का मारा जाएगा।
सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर में भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह के समर्थन में बर्डघाट रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।