यूपी के 23 जिलों में आंधी के साथ जोरदार बारिश, कई जगह उखड़े पेड़, अगले 24 घंटे….

Heavy rain accompanied by thunderstorms in 23 districts of UP, trees uprooted in many places, next 24 hours.....
Heavy rain accompanied by thunderstorms in 23 districts of UP, trees uprooted in many places, next 24 hours.....
इस खबर को शेयर करें

मेरठ। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद समेत पूरे वेस्ट यूपी में सोमवार तड़के तेज हवाएं और बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के चलते मौसम का रुख बदल गया। तेज हवाएं चलने से गाजियाबाद और मेरठ में कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। जिन्हें हटाया गया।

उधर, आगरा और अलीगढ़ में भी सोमवार सुबह में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट हुई। ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को दो दिनों के लिए यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 45.9 डिग्री सेल्सियस, उरई में 43.0 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 20.4 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में 22.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

वेस्ट बंगाल में उठे चक्रवात से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि एक सप्ताह पहले वेस्ट बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात (तेज हवा) की वजह से मौसम बदला है। जिसके चलते यूपी, बिहार और वेस्ट बंगाल में कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी का मौसम बना है। बिहार में बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 20 और 21 मई को वेस्ट यूपी में तेज आंधी और बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया।

इन 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 23 और 24 मई को प्रदेश के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बांदा, चित्रकूट, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई शामिल है।

40 से 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत कुछ जिलों में अगले दो दिन में ओला पड़ने की भी संभावना है। लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है।