- विदेश में भारत से जुड़ी 527 चीजों में मिला कैंसर वाला केमिकल, ड्राई फ्रूट्स भी नहीं सेफ; रिपोर्ट में खुलासा - April 25, 2024
- PUBG खेलते-खेलते फेजुल से हुआ प्यार, हर्षदा से बनी जीनत फातिमा, अब वेंटीलेटर पर! - April 25, 2024
- भांजे की शादी में नाच रहा था मामा, जमकर लगा रहा था ठुमके,अचानक दहाड़ मार रो पड़ी मामी - April 25, 2024
वाराणसी। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोनभद्र जिले के डाला रामलीला मैदान के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बोलेरो से बाहर निकाला गया।
घायलों को चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया गया। डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी भैयाराम विश्वकर्मा की पत्नी रतनी देवी के उपचार के लिए परिवार और रिश्तेदार बोलेरो से वाराणसी गए थे।
अस्पताल से लौटने के दौरान हादसा
वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर रात सभी लौट रहे थे। डाला रामलीला मैदान के पास रात्रि करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में चली गई।
रेणुकूट से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बोलेरो के परखचे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार विंढमगंज के कोल्हीनडूबा निवासी रामाशीष (54), झारखंड के नगर उटारी निवासी विनोद (50), बोलेरो चालक रघुनंदन (26) और उसका भतीजा हिमांशु (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। – फोटो : अमर उजाला
चारों काफी देर तक बोलेरो में ही फंसे रहे। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। किसी तरह बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामाशीष और विनोद को मृत घोषित कर दिया।
दोनों की ससुराल भैयाराम के यहां है। गंभीर रूप से घायल रघुनंदन और हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।