सहारनपुर में 5 मिनट और मेरठ-मुजफ्फरनगर-रुड़की में दो मिनट रुकेगी वंदे भारत

Vande Bharat will stop for 5 minutes in Saharanpur and two minutes in Meerut-Muzaffarnagar-Roorkee
Vande Bharat will stop for 5 minutes in Saharanpur and two minutes in Meerut-Muzaffarnagar-Roorkee
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। वंदेभारत एक्प्रेस ट्रेन यूपी के तीन शहरों से होकर गुजरेगी। देहरादून-दिल्ली के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में केद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने सफर किया। दिल्ली से बैठकर रेलमंत्री यूपी के तीन शहरों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होकर उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार से देहरादून पहुंचे।

उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी साथ रहे। सबसे पहले देहरादून में ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सहारनपुर में दोपहर करीब 2.40 बजे पहुंची ट्रेन का लोगों ने स्वागत किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून से ट्रेन से आनंद विहार टर्मिनल तक सफर किया। इस दौरान ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए मेरठ जाएगी। ट्रेन का मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून स्टापेज रहेगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज बहुत सौभाग्य का दिन है। पीएम आज पश्चिमी यूपी के तीन शहरों को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दी हैं। आज से 10 साल पहले जब रेलवे की विकास की बात आती थी तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे। उन्होंने मंच से खड़े होकर कहा, मोदी है तो सब मुमकिन है।

29 मई से रेगुलर ट्रेन, सप्ताह में 6 दिन चलेगीवंदेभारत का नियमित संचालन 28 मई से दिल्ली जबकि 29 मई से देहरादून से होगा। बुधवार छोड़कर बाकी 6 दिन ट्रेन चलेगी। यह देहरादून से सुबह 7 बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। 23 मई को इसका ट्रायल रन सफलता पूर्वक हो चुका है। रेलवे ने किराया तय करके बुधवार को ट्रेन का रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, पहले दिन वंदे भारत में एक भी रिजर्वेशन नहीं हुआ।

3 राज्यों के 5 स्टेशनों पर रुकेगीदेहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस 3 राज्यों के 5 स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी। अगर बात आनंद विहार टर्मिनल से मेरठ की दूरी की करें तो वंदेभारत चलने से ये दूरी महज 57 मिनट में तय कर लेगी।

मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की में 2-2 मिनट और सहारनपुर में 5 मिनट का रहेगा स्टॉपेजरेलवे की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की में 2-2 मिनट, सहारनपुर 5 मिनट और हरिद्वार 4 मिनट का ठहराव होगा। गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वंदे भारत दिल्ली और देहरादून के दूरी साढ़े 4 घंटे में पूरी कर लेगी। फिलहाल, अभी 5 ट्रेनें देहरादून और दिल्ली के बीच चलती हैं। यह साढ़े 5 से 9 घंटे तक का समय लेती हैं।

ट्रेन में बिजनेस और इकोनॉमिकल 2 तरह की सीटें हैं। बिजनेस चेयर्स रिवॉल्विंग होंगी जबकि इकनोमिक सीटें सिंपल होंगी। मेट्रो की तरह सेंसर डोर होंगे। जो खुद खुलेंगे, बंद होंगे। स्टेशन आने से पहले अलार्म दिया जाएगा। टिकट के अनुसार पेंट्री फैसिलिटी अवेलवल रहेगी।

देहरादून से चलकर सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 7:55 बजे आएगी। दोनों तरफ से पांच मिनट का स्टॉपेज दिया है। 23 मई को आनंद विहार से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल भी किया गया। ट्रेन को ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ाया गया। अब सहारनपुर से दिल्ली दो घंटे 20 मिनट में पहुंचेंगे।

5 मिनट सहारनपुर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
मंगलवार को वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल होने के बाद शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आंनद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सुबह सात बजे चलेगी, जो हरिद्वार, रुड़की होकर सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी।

पांच मिनट रुकने के बाद 9:32 बजे रवाना हो जाएगी। वापसी में ट्रेन 22457 आनंद विहार-देहरादून वंदे भारत आनंद विहार से शाम 5:50 बजे रवाना होगी। सहारनपुर में रात 7:55 बजे आएगी और आठ बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। ट्रेन में आठ कोच हैं। सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि बुधवार को नहीं आएगी।

ट्रायल में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत
सहारनपुर में ट्रायल में वंदे भारत एक्सप्रेस 23 मई को आनंद विहार से ट्रायल के लिए सुबह 5:39 बजे रवाना हुई, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद होते हुए सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 7:40 बजे पहुंची। पांच मिनट रुकने के बाद 7:45 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गई। सहारनपुर तक ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया गया।

वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर दो बजे चली, जो 4:18 बजे सहारनपुर में आई। वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों और कुलियों की भीड़ रही। ट्रेन नौ मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस दौरान वंदे भारत के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यात्रियों व कुलियों ने यादगार बनाया। यहीं नहीं अधिकारियों ने भी खूब फोटो खींचे।

4:27 बजे सहारनपुर से आनंद विहार के लिए रवाना हुई। दोनों ओर से ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आनंद विहार से हरिद्वार के बीच ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया, जबकि हरिद्वार से देहरादून के बीच ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई।