
- हिमाचल में आपदा के बीच CM सुक्खू की मां ने पेश की मिसाल, राहत कोष में दान किए इतने रुपये - September 22, 2023
- दिल्ली सरकार देगी हिमाचल का साथ, राहत कोष से दिए जाएंगे 10 करोड़ रुपये - September 22, 2023
- बिहार में हर दिन 300 स्कूलों की होगी जांच, केके पाठक का नया आदेश - September 22, 2023
शिमला। Himachal Corona Guidelines for Tourists, हिमाचल प्रदेश में मास्क पहनने पर सरकार सख्ती करेगी। देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी। हालांकि प्रदेश में अभी स्थिति सामान्य है व यहां कोविड का नया वैरिएंट नहीं पहुंचा है। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार सतर्क है। सरकार इस दिशा में जल्द ही आदेश जारी करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है। सीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर सरकार की पूरी नजर है। सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया है। सरकार इसे लेकर सख्ती भी करेगी। अभी पुलिस व प्रशासन मास्क पहनने को लेकर सख्ती नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही सख्ती की नौबत आ सकती है, सीएम ने यह स्पष्ट कर दिया है।
प्रदेश में इन दिनों रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अन्य राज्यों व विदेश से आ रहे पर्यटकों के साथ भी नए वैरिएंट के आने का खतरा है। ऐसे में सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया है। अब सरकार लोगों के बचाव के लिए मास्क पहनने को लेकर सख्ती भी बरतेगी, ताकि संक्रमण न फैल सके।
पड़ोसी राज्यों की बात करें तो यहां मास्क न पहनने पर पुलिस ने चालान करना शुरू कर दिए हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी कर दी है व बिना मास्क घूमने पर पांच सौ रुपये तक का चालान किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना के सात नए पाजिटिव केस आए, जबकि दस संक्रमित स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव केस कम होकर 75 रह गए हैं। कोरोना की जांच को 1150 सैंपल लिए गए। लाहुल स्पीति व कांगड़ा में दो-दो, चंबा, मंडी व ऊना में एक-एक मामला आया है। प्रदेश में बिलासपुर व किन्नौर दो ही जिले ऐसे रह गए हैं, जहां कोई एक्टिव केस नहीं है।