उम्र के अनुसार पुरुषों का कितना होना चाहिए Blood Pressure? देखें लिस्ट

What should be the blood pressure of men according to age? View List
What should be the blood pressure of men according to age? View List
इस खबर को शेयर करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करने को मजबूर हैं। जिसके कारण ज्यादातर लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है। नॉर्मल ब्लड प्रेशर हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को दर्शाता है। लेकिन अगर ये संतुलन में न रहे तो कई प्रकार की परेशानी हमारे शरीर को घेर लेती है।

वैसे तो आजकल हर उम्र और जेंडर का व्यक्ति इसका शिकार हो रहा है। लेकिन ये समस्या पुरुषों में अधिक पाई जाती है। हर किसी का ब्लड प्रेशर उम्र और मेडिकल कंडिशन के हिसाब से अलग होता है। इस बारे में हम आज आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि किस उम्र में कितना ब्लड प्रेशर होना चाहिए।

इस तरीके से पता लगाया जाता है बीपी
ब्लड प्रेशर दो तरीके से नापा जाता है। सिस्टोलिक और डायस्टोलिक। जिसे हम आम भाषा में ऊपर का ब्लड प्रेशर और नीचे का ब्लड प्रेशर कहते हैं। सिस्टोलिक जो बीपी नापते समय अधिक्तम संख्या होती है और डायस्टोलिक जो नीची संख्या होती है, जैसे 120/80। ये तो रहा ब्लड प्रेशर को पता लगाने का तरीका। अब हम आपको बताएंगे कि किस उम्र के पुरुषों में सिस्टोलिक और डायस्टोलिक कितना होना चाहिए।

यहां जानें उम्रवार बीपी
20-25 साल के पुरुषों का बीपी 120.5/78.5mmHg होना चाहिए
26-30 साल के पुरुषों 119.5/76.5 का बीपी mmHg होना चाहिए
31-35 साल के पुरुषों का बीपी 114.5/75.5 mmHg होना चाहिए
36-40 साल के पुरुषों का बीपी 120.5/75.5 mmHg होना चाहिए
41-45-साल के पुरुषों का बीपी 115.5/78.5 mmHg होना चाहिए
46-50 साल के पुरुषों का बीपी 119.5/80.5 mmHg होना चाहिए
51-55 साल के पुरुषों का बीपी 125.5/80.5 mmHg होना चाहिए
56-60 साल के पुरुषों का बीपी 129.5/79.5 mmHg होना चाहिए
61-65 साल के पुरुषों का बीपी 143.5/76.5 mmHg होना चाहिए

यदि उम्र के अनुसार किसी का बीपी लगातार अधिक या कम आता है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। वैसे सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg सही माना जाता है, लेकिन उम्र के अनुसार इसमें बदलाव होते हैं।