
- अभी अभीः चंद्रयान 3 को लेकर झटके वाली खबर! विक्रम और प्रज्ञान ने… - September 22, 2023
- सऊदी अरब ने भारत को दिया झटका, कश्मीर के मुस्लिमों पर विवादित बयान - September 22, 2023
- फिर लीक हुआ सोफिया अंसारी का वो वाला वीडियो,डिलीट होने से पहले देख ले आप भी - September 22, 2023
आगरा। थाने में आने वाले मामलों निपटाने वाली पुलिस उस समय अचरज में पड़ गई जब दो हाई प्रोफाइल परिवारों का मामला उसके सामने पहुंचा। थाने के अंदर झगड़ रहे दोनों परिवारों का केस ऐसा था जिसे पुलिस भी सुलझा नहीं सकी, लेकिन जिस विदेशी तोते को लेकर दोनों परिवार आपस में लड़ रहे थे उसी तोते ने पलभर में केस को सुलझा दिया। यह देखकर पुलिस हैरान रह गई। दरअसल विदेशी तोते का असली मालिक कौन है? इसी बात को लेकर थाने के अंदर दो परिवार लड़ रहे थे। पुलिस को जब कुछ नहीं सूझा तो तोते को पिंजरे से बाहर निकाला। पिंजरे से बाहर आते ही तोता मम्मी-पापा बोलते हुए असली मालिक के पास जाकर बैठ गया। तोते का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला आगरा जिले के थाना कमालनगर का है। पुलिस के अनुसार बल्केश्वर के रहने वाला एक परिवार पिछले तीन साल से विदेशी तोता पाल रहा है। यह तोता उसे पास के ही रहने वाले दूसरे परिवार ने दिया था। शनिवार को अचानक ही दूसरा परिवार तीन साल पहले दिया तोता लेने के लिए पहुंच गया। तीन साल तक तोता जिसके साथ रहा उस परिवार के साथ वह काफी घुल मिल गया था। वह पुराने मालिक को भूल चुका था। तोता के मालिक ने भी तोते को देने से इनकार कर दिया।
इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। दोनों परिवारों को विदेशी तोते के साथ थाने बुलाया गया। यहां पर भी काफी देर तक बहसबाजी होती रही। पुलिस दोनों परिवारों की बातों को सुनने के बाद भी मामले को सुलझा नहीं पाई। दोनों परिवारों को लड़का देखकर थाना प्रभारी विपिन गौतम ने पिंजरे को खोल दिया। पिंजरा खुलते ही तोता सीधे अपने उस मालिक के पास जा पहुंचा जो तीन साल से उसे पाल रहा था। यह देखकर थाने के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
असली मालिक कौन? तोते ने खुद लिया फैसला
तोते का असली मालिक कौन है? इसका फैसला पुलिस भी नहीं कर पाई, लेकिन तोते ने अपने असली मालिक को पहचान लिया और उसके साथ ही चला गया। दरअसल थाना प्रभारी को जब फैसला करने में दिक्कत होने लगी तो उन्होंने पिंजरे को खोल दिया था। उन्होंने कहा कि तोते को जिससे लगाव होगा वह उसी के पास चला जाएगा और हुआ भी यही। पिंजरा खुलते ही विदेश तोता बाहर निकला और मम्मी-पापा बोलते हुए वह अपने असली मालिक के पास चला गया जो उसे तीन साल से पाल रहे थे। पुलिस ने भी तोते को उसी परिवार के हवाले कर दिया।
थाने में भीड़ देखकर घबरा गया विदेशी तोता
थाना प्रभारी कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि कर्मयोगी एन्क्लेव के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पहचान वाले ने उनका अफ्रीकन तोता रख लिया है। वापस नहीं कर रहा है। दोनों पक्ष तोते को लेकर शनिवार को थाने आए थे। दूसरे पक्ष ने दावा किया कि तोता चार साल से उनके घर का सदस्य है। वे उसकी परवरिश कर रहे हैं। बच्चे की तरह रहता है। तोता सामने वाले ने खुद रुपये लेकर दिया था। अब उसे लग रहा है कि इसकी कीमत अधिक है तो तोता वापस मांग रहा है। भीड़ देखकर थाने में तोता घबरा गया। पुलिस ने भीड़ को बाहर किया।
लड़कियों को देखकर शोर मचाने लगा तोता
तोते की परवरिश करने वाले परिवार की दो किशोरियां भी थाने आ गईं। वे रोने लगीं। छोटी बच्ची को रोता देख तोता शोर मचाने लगा। पुलिस ने उसका पिंजरा खोल दिया। तोता उस बच्ची का नाम पुकारते हुए उसकी गोद में जाकर बैठ गया। यह देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसी दौरान फैसला कर दिया कि तोता उसी परिवार के साथ रहेगा जो चार साल से उसकी परवरिश कर रहा है।
तोता ने खोला था हत्याकांड
कमला नगर में किसी तोते का मामला पहली बार थाने तक नहीं आया है। वर्ष 2014 फरवरी में लूट के दौरान एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी। उस दौरान तोते ने ही हत्यारोपी का नाम पुलिस के सामने बोला था। पुलिस ने उसे पकड़ा था। आशू नाम के युवक ने हत्या की थी। वह बुजुर्ग महिला का रिश्तेदार था।