- RBI ने जारी कर दी सबसे बडी चेतावनी, जान लें कहीं बिगड ना जाये आपका बजट - April 23, 2024
- आंधी-बारिश से आफत, चार मंजिला घर के छत की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिरी - April 23, 2024
- चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट, दाम देख झूमे लोग - April 23, 2024
अमरोहा: अब मुझे और सेक्स नहीं करना है, पत्नी के मुंह से ये बात सुनते ही पति ने आपा खो दिया और भयानक विवाद के बाद रस्सी से उसका गला घोंट कर मार दिया। आरोपी पति ने रात में पत्नी को नींद से जगाया और सेक्स करने की इच्छा जाहिर की। पहली बार पत्नी ने उसकी बात मान ली। कुछ देर बाद उसने फिर से पत्नी को दोबारा जगा कर सेक्स करने के लिए कहा। इस बात पर पत्नी चिढ़ गई और संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पति को ये बात पसंद नहीं आई और रात में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में करस्सी के टुकड़े से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने शव को पॉलीथिन की बोरी में पैक कर घर से 50 किमी दूर फेंक दिया। पति ने फिर खुद ही पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
अमरोहा की रहने वाली रुखसार की 2013 में अनवर से शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। अनवर अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर बेकरी चलाता है, जबकि उनका परिवार पहली मंजिल पर रहता है। पुलिस के मुताबिक 5 दिसंबर को देर रात दो बार सेक्स करने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद अनवर ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा के रतूपुरा गांव के पास एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया था। ठाकुरद्वारा थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और शव की तस्वीरें आसपास के थानों और जिलों की पुलिस को भेजी गई।
पति बोला, पत्नी के व्यवहार था परेशान
अमरोहा में दर्ज महिला के लापता होने की शिकायत से मिलान के बाद, मुरादाबाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए अनवर को बुलाया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सर्किल ऑफिसर ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर ने कहा कि पूछताछ के दौरान अनवर ने रुख्सार को मारने की बात स्वीकार की है। अनवर ने कहा कि पहले से ही उसके व्यवहार से परेशान था और उसे मारना चाहता था। जब उसने सोमवार सुबह दूसरी बार उसके सेक्स करने से इनकार कर दिया, तो उसने हत्या कर दी।